लॉक अप 2 की वापसी, एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ, रिएलिटी शो की दुनिया में हलचल

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के सुपरहिट रिएलिटी शो लॉक अप की वापसी तय है. एकता कपूर ने लॉक अप सीजन 2 के लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है. इस बार शो बड़े स्केल, बोल्ड कंटेंट और नए ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को चौंकाने आ रहा है. देखिए शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट…

Lock Upp Season 2: साल 2022 में कंगना रनौत ने रिएलिटी शो लॉक अप के पहले सीजन से टीवी और डिजिटल दुनिया में जबरदस्त हलचल मचा दी थी. शो का कॉन्सेप्ट इतना अलग था कि बड़े-बड़े सितारे कंगना के टास्क और सवालों के आगे पसीना बहाते दिखे. आखिरकार मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब तीन साल बाद एक बार फिर ये शो वापसी को तैयार है.

एकता ने खुद किया खुलासा

दरअसल, बीती रात एकता कपूर ने लॉक अप सीजन 2 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. इस बार शो और भी बड़े लेवल पर आने वाला है, क्योंकि एकता कपूर ने इसके लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिला लिया है. एक खास इवेंट में एकता ने खुद इस पार्टनरशिप का खुलासा किया, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

इस बार लॉक अप बिना किसी फिल्टर के

लॉक अप 2 पर बोलते हुए एकता कपूर ने कहा कि एक क्रिएटर के तौर पर ऑडियंस के लिए ऐसा नरेटिव बनाना जरूरी होता है, जो सोच को झकझोर दे और बातचीत को जन्म दे. उनका कहना है कि इस बार लॉक अप बिना किसी फिल्टर के, और भी ज्यादा बोल्ड अंदाज में सामने आएगा. नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर शो के विजन को और मजबूती मिली है और ये पार्टनरशिप सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक बड़ा स्टेटमेंट है.

यह भी पढे़ं: The 50 Lion: शो का लायन कौन? आवाज क्यों दिला रही है गुलशन ग्रोवर की याद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >