Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के शो का हिस्सा बनेंगी अर्चना गौतम? बिग बॉस 16 फाइनलिस्ट ने बताया सच

Lock Upp Season 2: बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है, हालांकि अर्चना गौतम का क्रेज अब भी बना हुआ है. दर्शक उनके डायलॉग के रील्स बना रहे हैं और उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि क्या वो लॉकअप सीजन 2 में दिखाई देंगी.

Lock Upp Season 2: बिग बॉस 16 के बाद अर्चना गौतम सचमुच देश की पसंदीदा बन गई हैं. मेरठ की अर्चु ने सलमान खान के शो पर एक अविस्मरणीय छाप छोड़ी है. फायरब्रांड, मजाकिया, अनफिल्टर्ड और तेजतर्रार, अर्चना गौतम वह पटाखा थीं, जो बिग बॉस 16 को ऊचाईयों पर ले गई. अब खबर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत की शो लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आएंगी. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने बताया कि निर्माताओं ने लॉक अप सीजन 2 के लिए सौंदर्या शर्मा और अर्चना गौतम दोनों से संपर्क किया है. पिछले साल मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी जीतीं थी.

लॉकअप सीजन 2 को लेकर क्या बोली अर्चना गौतम

अब अर्चना गौतम ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए बताया, “मुझे नहीं पता कि खबरें कहां से आ रही हैं. मैं वह लॉकअप सीजन 2 नहीं कर रही हूं. मैंने बिग बॉस के घर में पांच महीने बिताए हैं. मैं एक बार फिर से बंद होने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हूं.” मैं अभी भी बिग बॉस जोन में हूं…इस तरह के शो बैक-टू-बैक करने से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा.” हालांकि खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर अर्चना गौतम काफी पॉजिटिव दिखीं. अभिनेत्री, मॉडल और राजनेता का कहना है कि वह उस शो को करना चाहेंगी, जिसे सबसे कठिन रियलिटी शो में से एक माना जाता है.

खतरों के खिलाड़ी करना चाहती हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम ने कहा, “अगर रोहित शेट्टी सर मुझसे कहेंगे तो मैं जाऊंगी. मुझे लगता है कि मैं कुछ एंटरटेनमेंट जरूर लाऊंगी. साथ ही, मुझे लगता है कि मैं शो में आने वाले कीड़ों और अन्य जानवरों को संभाल सकती हूं. अभी तक, मेरा ध्यान इस पर है.” हालांकि मैं एक्टिंग करियर पर अभी अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं.” वह कहती हैं कि उनकी अभी भी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन बिग बॉस 16 से मिली कामयाबी से एक अभिनेता के रूप में अपने काम को आगे बढ़ाना चाहूंगी. मीडिया इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम ब्लैक कलर का जंपसूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Also Read: Heeramandi: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ का पहला पोस्टर आउट, जादुई अंदाज में दिखी सोनाक्षी सिन्हा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >