Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है

Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी. जानें इस मामले पर उनका क्या कहना है.

Laughter Chefs 3: सोशल मीडिया पर ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के ईद स्पेशल एपिसोड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें समर्थ जुरेल, जन्नत ज़ुबैर को छेड़ते नजर आए. वीडियो में जन्नत असहज महसूस कर रही थीं और इस क्लिप ने दर्शकों और यूजर्स के बीच काफी चर्चा और आलोचना शुरू कर दी. कई लोगों ने समर्थ के इस व्यवहार को गलत बताया, जबकि कुछ का कहना था कि अगर जन्नत असहज होतीं तो वे सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरें नहीं बनातीं. अब इस पूरे मामले पर समर्थ ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.

समर्थ जुरेल ने क्या कहा?

समर्थ ने Buzzooka को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के कमेंट्स आते रहते हैं, और सच कहूं तो, मैं इन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता. जिंदगी में इससे भी कहीं बड़ी-बड़ी चीजें हुई हैं, इसलिए यह तो बहुत ही छोटी सी बात है. मुझे लगता है कि इसे नजरअंदाज कर देना ही सबसे अच्छा है.”

जब उनसे पूछा गया कि जन्नत और शो के दूसरे कलाकारों ने इस क्लिप पर कैसे रिएक्ट किया, तो उन्होंने कहा, “हम सभी का रवैया बिल्कुल नॉर्मल था. हमने इसे नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा, क्योंकि इस मामले में कोई दम नहीं था.”

समर्थ ने यह भी कहा कि वह ऑनलाइन मिलने वाले कमेंट्स से खुद को दूर रखना ही पसंद करते हैं और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली बातों पर बहुत ज्यादा ध्यान देना हानिकारक हो सकता है.

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ कास्ट

‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ कॉमेडी, मशहूर हस्तियों और कुकिंग कॉम्पिटिशन का अनोखा मेल है. इस सीजन में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, एली गोनी, जन्नत जुबैर, सुदेश लहरी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शामिल हैं. शो तमिल शो ‘कुकू विद कोमाली’ से प्रेरित है और दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar ने बताया, कैसे OTT महिलाओं के करियर को बना रहा मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >