Laughter Chefs 3 में एंट्री पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कृष्णा अभिषेक ने कहा- हम अपनी भौजी के साथ क्रिसमस मनाने जा रहे

Laughter Chefs 3: शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में अंकिता लोखंडे की वापसी होगी या नहीं, इसके बारे में फैंस जानना चाहते हैं. अब अंकिता की वापसी पर कृष्णा अभिषेक ने रिएक्ट किया है. उन्होंने जो कहा वह जानकर अंकिता के फैंस खुश हो जाएंगे.

Laughter Chefs 3: कलर्स का शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ कलर्स पर शुरू हो चुका है. शो में इस सीजन अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन नहीं आए. फैंस दोनो को काफी मिस कर रहे हैं. हालांकि इस सीजन कई चेहरों को दर्शकों ने देखा, जिसमें विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह का नाम शामिल हैं. फैंस को उम्मीद है कि अंकिता की वापसी इस सीजन जरूर होगी. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लाफ्टर शेफ्स की टीम से मिली अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने अपने व्लॉग में कॉमेडी किंग और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की होस्ट भारती सिंह की बेबी शावर की झलक फैंस के साथ शेयर की. इसे लाफ्टर टीम ने रखा था. इस सेलिब्रेशन का हिस्सा विक्की जैन नहीं बने क्योंकि उनका शेड्यूल काफी बिजी है, ऐसा अंकिता ने बताया. व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया कि ये एक गेट टुगेदर है, है और असली गोदभराई नहीं. लाफ्टर शेफ के लोगों ने साथ में मिलने का सोचा. इस गोदभराई में अंकिता, अली गोनी और कृष्णा अभिषेक से मिलती है. कृष्णा कहते हैं कि वह शो में उन्हें काफी मिस करते हैं. साथ ही ये भी कहते हैं कि उनके लिए एक ही भौजी है और वह है अंकिता.

क्या अंकिता लाफ्टर शेफ्स में होंगी शामिल ?

कृष्णा अभिषेक ने बताया कि शायद दिसंबर में अंकिता लोखंडे शामिल होंगी. कृष्णा कहते हैं, “हम अपनी भौजी के साथ क्रिसमस मनाने जा रहे हैं.” अंकिता ने बताया कि प्रोमो में फैंस ने उन्हें नहीं देखा और इस वजह से वह पूछते हैं कि वह कहां है. इसपर कृष्णा कहते हैं कि अंकिता लाफ्टर शेफ्स की स्टार है. उनके अनुसार, टीम ने उनकी एंट्री को एक सरप्राइज रखा ताकि दर्शक उन्हें मिस करें और जब वह वापस आएं तो और भी ज्यादा उत्साह के साथ उनका स्वागत करें. अब देखना है कि उनकी वापसी कब तक होगी.

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Box Office Records: ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शाहिद कपूर- कंगना रनौत का रिकॉर्ड चुटकियों में तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >