Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में अब टीवी की दो एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. मन्नारा चोपड़ा अब शो में नजर नहीं आएंगी क्योंकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. अब शो में निया शर्मा के अलावा कौन होगी, इसके बारे में बताते हैं.

Laughter Chefs 2: लोकप्रिय रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो कलर्स पर आता है और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. टीवी स्टार्स शो में किचन और कुकिंग स्कील्स से दर्शकों को खूब हंसाते है. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा ने शो को अलविदा कहा था. अब उनके जाने के बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि शो में अब निया शर्मा, मन्नारा को शो में रिप्लेस करेगी. अब ऐसी खबर आ रही है कि रीम समीर की शो में वापसी फिर से हो रही है.

शो लाफ्टर शेफ्स 2 में अब रीम समीर आएंगी नजर

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के दूसरे सीजन में निया शर्मा अब सुदेश लहरी के साथ नजर आएंगी. अब मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रीम समीर शो में नजर आएंगी. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है. हाल ही में शो में करण कुंद्रा ने वापसी की थी, क्योंकि अब्दु रोजिक को शो छोड़ना पड़ा था. इंडिया फोरम से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हमेशा के लिए शो में आ गए है और उनका कोई कैमियो नहीं है. उनकी वापसी से उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए थे.

मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ा शो

मन्नारा चोपड़ा ने लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 को छोड़ने पर एक इंटरव्यू में कहा था कि “आगे बढ़ना कभी भी आसान नहीं होता है, खासकर जब ऐसा लगता है कि आप एक परिवार को पीछे छोड़ रहे हैं. लेकिन पूर्व प्रतिबद्धताओं के साथ मेरा ध्यान मांगते हुए, यह मेरे लाफ्टर शेफ परिवार को अलविदा कहने का समय है जिसे मैंने बनाया है.” आगे एक्ट्रेस ने कहा था कि ”सबसे अनोखे व्यंजन बनाना और हंसी-मजाक करना, यह शो कभी भी काम जैसा नहीं लगा, यह घर जैसा लगा. मैं हमेशा दोस्तों, हंसी-मजाक और उन यादों को संजो कर रखूंगी जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं, खासकर सुदेश लहरी जी के साथ मंच साझा करना, जो अपने आप में एक कॉमेडी लीजेंड हैं.”

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >