Laughter Chef 3 में होगी इस पुराने कंटेस्टेंट की होगी फिर से वापसी, एपिसोड में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान

Laughter Chef 3 में होगी इस पुराने कंटेस्टेंट की होगी फिर से वापसी, एपिसोड में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान

Laughter Chef Season 3: लाफ्टर शेफ सीजन 3 फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. कुकिंग रियलिटी शो में इस सीजन राहुल वैद्य की वापसी नहीं हुई है. हालांकि पिछले दोनों सीजन में राहुल शो का हिस्सा थे. दूसरे सीजन में उनकी पार्टनर रुबीना दिलैक थी. हालांकि फैंस इस सीजन में उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो राहुल की वापसी शो में हो रही है. जी हां, सिंगर एक एपिसोड के लिए आ रहे हैं.

लाफ्टर शेफ सीजन 3 में होगी राहुल वैद्य की वापसी

लाफ्टर शेफ सीजन 3 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक राहुल वैद्य को देख पाएंगे. शो में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा. हालांकि उनकी जोड़ी किसके साथ बनेगी इसपर सस्पेंस बरकरार है. ये देखना दिलचस्प होगा कि राहुल कैसे इस सीजन के कंटेस्टेंट के साथ तालमेल बनाते हैं. इस सीजन विवियन डीसेना, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, एल्विश यादव, देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह,कृष्णा अभिषेक, अली गोनी, ईशा मालवीय, कश्मीरा शाह और जन्नत जुबैर हैं. शो को होस्ट भारती सिंह ही कर रही और शेफ हरपाल सिंह सोखी है.

लाफ्टर शेफ सीजन 3 में आएंगी सुनिधि चौहान

लाफ्टर शेफ सीजन 3 में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आने वाले हैं. उनका प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया था, जो काफी मजेदार था. अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शो में सिंगर सुनिधि चौहान गेस्ट बनकर आ ने वाली है. उनके आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा और ये एक म्यूजिकल एपिसोड होगा.

लाफ्टर शेफ सीजन 2 का विनर

लाफ्टर सीजन 2 की ट्राफी एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीता था. इस सीजन दोनों की जोड़ी नहीं बनी है. करण की जोड़ी उनका ग्रर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ बनी है, जबकि ईशा मालवीय, एल्विश की पार्टनर बनी है. हालांकि एल्विश शो के दौरान करण को अपना पार्टनर फिर से बनाने की बात कहते हैं. जबकि करण भी उन्हें काफी मिस करते हैं.

यह भी पढ़ेंLaughter Chefs 3: लाफ्टर शो में पवन सिंह का धुआंधार अंदाज, इस कंटेस्टेंट के लिए कहा- ऐसा चोखा बनाऊंगा कि 3 दिन बाथरूम से बाहर नहीं निकलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >