Lahore 1947: प्रीति जिंटा ने शुरू की सनी देओल की फिल्म की शूटिंग, शेयर किए कई फोटोज, आप भी देखें

Lahore 1947: छह साल के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जी हां एक्ट्रेस ने अब सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने सेट से कुछ बीटीएस फोटोज भी शेयर किए हैं.

Lahore 1947: प्रीति जिंटा बॉलीवुड में फिर से कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Preity zinta

अब अभिनेत्री ने अपनी अगली फिल्म, लाहौर 1947 की शूटिंग शुरू कर दी है. इस मूवी में प्रीति सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी. उन्होंने सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की है.

Lahore 1947

फोटो एलबम आमिर खान प्रोडक्शंस के क्लैपबोर्ड और फिल्म और निर्देशक के नाम के साथ स्टार्ट होता है. इसमें यह भी बताया गया है कि प्रसिद्ध संतोष सिवन फोटोग्राफी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

Lahore 1947

इसके बाद प्रीति ने राजकुमार संतोषी के साथ एक सेल्फी शेयर की है. जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं. अगरे फोटोज में एक साइन था, जिसमें लिखा था, सेट पर फोन अलाउड नहीं है.

Lahore 1947

इन फोटोज के साथ प्रीति ने कैप्शन में लिखा, ”लाहौर 1947 के सेट पर #newmovie #shoot #ting.” एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”सनी और आपकी केमिस्ट्री देखने के लिए एक्साइटेड हूं.”

Lahore 1947

कई हफ्ते पहले, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिशियल हैंडल ने सनी देओल और राजकुमार संतोषी के साथ एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. इसमें लिखा था, “मैं और एकेपी की पूरी टीम, हमारी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित और खुश हैं, जिसमें सनी देओल अभिनीत, राज कुमार संतोषी द्वारा निर्देशित, जिसका शीर्षक लाहौर, 1947 है.

Lahore 1947

सनी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है. सनी देओल और प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद अपकमिंग पीरियड ड्रामा के साथ फिर से साथ आएंगे. यह पहली बार है कि देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान एक साथ काम करेंगे.

Also Read- Lahore 1947 में आमने-सामने होंगे सनी देओल और करण देओल, बाप-बेटे की जोड़ी मचाएगी धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >