Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन OTT पर रही सुपरहिट

1 / 1
Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन OTT पर रही सुपरहिट
फुल स्क्रीन में देखें

Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन OTT पर रही सुपरहिट

बॉलीवुड के कई ऐसे फिल्म्स हैं, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों ने न के बराबर पसंद किया, हालांकि जब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हुई तो इसे काफी पॉपुलैरिटी मिली. लिस्ट में भेड़िया से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक शामिल है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कई फिल्में बनती हैं. जिनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है, हालांकि कई ऐसी भी मूवीज होती है, जिसमें कहानी तो पॉवरफुल होती है, फिर भी थियेटर्स में फ्लॉप हो जाती है. हालांकि ओटीटी पर दस्तक देने के बाद इसे काफी प्यार मिलता है.

Laal singh chaddha

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आमिर कम बुद्धि वाले व्यक्ति का किरदार निभाते है, जो ट्रेन के यात्रियों को अपनी जर्नी के बारे में सुनाता है. सिनेमाघरों में तो ये फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर जब आई तो दर्शकों ने इसकी इमोशनल स्टोरी को काफी पसंद किया.

Action hero

एक्शन हीरो
आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही इसने धूम मचा दिया.

Vikram vedha

विक्रम वेधा
विक्रम वेधा साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे. वहीं राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी सहायक रोल में नजर आए. इस मूवी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जबरदस्त रिसपांस मिला.

October

अक्टूबर
वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म है. ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो पर इसकी स्टोरी को दर्शकों ने खूब सराहा.

Bhediya

भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन जियो सिनेमा पर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे पसंद किया.

Jersey

जर्सी
शाहिद कपूर की जर्सी को भी सोनी लिव पर ओटीटी रिलीज के बाद दर्शकों ने खूब पसंद किया. मूवी में एक बाप और बेटे के प्यार को दिखाया गया है, जो आपको भी इमोशनल कर देगा.

Also Read- Heeramandi OTT Release: इन 8 वजहों से देखने लायक है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी, इस दिन नेटफ्लिक्स होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >