L2 Empuraan Box Office Day 1: मोहनलाल ने ओपनिंग डे पर रचा इतिहास! पहले दिन कर डाला 50 करोड़ का कलेक्शन

मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ ने रिलीज से पहले इतिहास रच दिया है.

L2 Empuraan Box Office Day 1: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 2025 की मोस्ट फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का दर्शकों में बज देख मालूम पड़ रहा हो कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. इस बीच रिलीज से पहले मोहनलाल की फिल्म ने मलयालम इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है.

पहले दिन 50 करोड़ का कलेक्शन

सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘एल2: एम्पुरान’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पहली ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 50 करोड़ कलेक्शन कर डाला है और ऐसा करने वाली यह पहली मलयालम फिल्म बन गई है. इसकी अनाउंसमेंट खुद ने मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर के साथ की है. पोस्ट शेयर करते हुए निचे कैप्शन में लिखा, ‘मलयालम इंडस्ट्री के लिए ओपनिंग डे पर पहले 50 करोड़. शुरू से ही … एक नाम था जिससे सचमुच डर लगता था. एल2: एम्पुरान. तूफान से पहले की शांति.’ हालांकि, यह अभी फाइनल फिगर नहीं है. फिल्म का फाइनल ओपनिंग डे कलेक्शन इससे कई ज्यादा हो सकती है, जिसके बाद मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया रिकॉर्ड सेट कर सकते हैं.

सिकंदर से होगा एम्पुरान का क्लैश

मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ का सामना सलमान की सिकंदर से होने वाला है, जो कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दोनों ही फिल्में इस साल की स��से बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हालांकि, सिकंदर की रिलीज से पहले कुछ दिनों तक मोहलाल की एम्पुरान को फायदा मिल सकता है. दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सलमान खान ने कहा, ‘मुझे एक्टर के तौर पर मोहनलाल सर पसंद हैं. पृथ्वीराज उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और मुझे पता है कि यह एक शानदार फिल्म होने जा रही है.’

यह भी पढ़े: Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >