मिहिर ने तोड़ा नॉयना का घमंड, घर छोड़कर जाने को हुई मजबूर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए एपिसोड में मिहिर और नॉयना के बीच टकराव देखने को मिला. नॉयना मजबूर होकर घर छोड़ देती है. हाई वोल्टेज ड्रामा, भावनात्मक तनाव और परिवार की नजाकत ने शो को और रोमांचक बना दिया.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ हमेशा अपनी हाई वोल्टेज ड्रामाई कहानी के लिए जाना जाता रहा है. पिछले कुछ एपिसोड में दर्शकों को इतना रोमांच और इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिला कि टीआरपी लिस्ट में यह लगातार नंबर वन पर बना हुआ है. इस बार की कहानी में मिहिर और नॉयना के बीच टकराव ने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. शांति निकेतन लौटे पूरे विरानी परिवार के बीच, नॉयना के राज खुलते ही घर में नए ड्रामाई मोड़ सामने आए हैं. मिहिर का गुस्सा, नॉयना की भावनाएं और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बनने वाले नए ट्विस्ट ने कहानी को और भी मजेदार और रोमांचक बना दिया है.

मिहिर को पता चला नॉयना का राज

शो में स्मृति ईरानी के किरदार के साथ पूरा विरानी परिवार शांति निकेतन लौट चुका है. लेकिन घर लौटते ही नया ड्रामा शुरू हो गया. मिहिर को पता चलता है कि नॉयना ने बापजी को उसके और तुलसी के तलाक के पेपर्स दिखाए थे. इसके अलावा उसने मिहिर और अपने रिश्ते के बारे में भी बापजी को जानकारी दी थी. इस खुलासे के बाद मिहिर बहुत दुखी होता है और नॉयना को सबके सामने लताड़ता है.

नॉयना होगी इमोशनल

नॉयना अपने गुस्से और आहत भावनाओं को जाहिर करते हुए कहती है कि वह खुद को इस घर में “दूसरी औरत” के रूप में महसूस कर रही है. उसका कहना है कि घर में हर कोई उसे अपने तरीके से ताने देता है- कोई आंखों से, कोई मुंह से और कोई पीछे से. नॉयना के अनुसार उसने सबकुछ बर्दाश्त किया लेकिन अब उसकी सहनशक्ति खत्म हो चुकी है.

मिहिर का कड़ा रुख

मिहिर, अपनी शांति और घर के सम्मान को ध्यान में रखते हुए, नॉयना को समझाता है कि वह ज्यादा बर्दाश्त न करे और अगर इतनी समस्याएं हैं तो घर छोड़ दे. इस पर नॉयना मजबूर होकर घर छोड़ देती है। मिहिर की छोटी बहन उसके पास जाकर कहती है कि किसी भी हालत में नॉयना को नुकसान न होने दें, क्योंकि इस बार चीजें बहुत गंभीर हो सकती हैं.

हाई वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट

इस एपिसोड ने दर्शकों को भावनात्मक और हाई वोल्टेज ड्रामा दोनों का अनुभव कराया. नॉयना और मिहिर के बीच बढ़ता तनाव, नॉयना की मानसिक स्थिति और परिवार में आने वाले नए ट्विस्ट ने शो की कहानी में एक नया रोमांच जोड़ दिया है. यह एपिसोड दिखाता है कि कैसे परिवार और रिश्तों में ईमानदारी, भावनाएं और गलतफहमियां मिलकर हाई ड्रामा पैदा कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Anupama: घर में छिपकर पहुंची अनुपमा, टीना के जुल्म से तिलमिलाई, लिया बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >