Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तलाक से पीछे हटी तुलसी, रणविजय पर भड़की, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी तलाक से पीछे हट जाती है. वहीं फैक्ट्री में रणविजय की हरकत पर तुलसी और मिहिर दोनों का गुस्सा फूट पड़ता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि वैष्णवी, तुलसी को गले लगाकर रोने लगती है. जब तुलसी उससे वजह पूछती है, तो वैष्णवी तलाक के पेपर्स उसे दिखाती है. वह बताती है कि उसे हमेशा तुलसी और विरानी परिवार के बीच कोई रिश्ता महसूस होता था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि मिहिर, तुलसी के पति हैं. तुलसी उसे मिहिर के संग अपनी कहानी बताती है और वह उससे क्यों दूर हुई, इसे बारे में भी बताती है. वह वैष्णवी को समझाती है कि मिहिर के साथ अब उसे सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता रखना होगा.

तुलसी ने मिहिर को तलाक देने से किया मान

कोर्ट में मिहिर और तुलसी के तलाक की सुनवाई के दौरान सब कुछ अचानक बदल जाता है. जज के सवाल पर तुलसी साफ कहती है कि वह तलाक नहीं चाहती. यह सुनकर नोइना चौंक जाती है, जबकि शोभा और ऋतिक को राहत मिलती है. तुलसी जज से कहती है कि 40 साल की शादी को खत्म करने से पहले उसे सोचने का समय चाहिए. कोर्ट दोनों को छह महीने का समय और काउंसलिंग की सलाह देता है.

मिहिर ने मांगी तुलसी की मदद

बाद में फ्लैशबैक में दिखाया जाता है सुनवाई से पहले मिहिर, तुलसी से मिलता है और उससे तलाक से इनकार करने को कहता है. वह समझाता है कि तलाक की खबर मीडिया तक पहुंची तो परिवार, बिजनेस और सलोनी-देव की शादी पर असर पड़ेगा. हालांकि पहले तुलसी मना कर देती है, लेकिन बाद में वह मिहिर की बात मान जाती है. तुलसी कहती है कि वह अपने परिवार की भलाई के लिए ये जरूर करेगी.

फैक्ट्री में रणविजय की हरकत

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फैक्ट्री में रणविजय मौका पाकर वह वैष्णवी से बदसलूकी करता है. तभी तुलसी वहां पहुंचती है और सारा माजरा समझकर गुस्से में आ जाती है. वह रणविजय को डंडे से मारती है.रणविजय पुलिस की धमकी देता है, लेकिन तुलसी डटकर उसका सामना करती है. जब सब लोग वहां पहुंचते हैं, मिहिर, तुलसी को रोकता है, लेकिन खुद गुस्से पर काबू नहीं रख पाता और रणविजय को पीटता है. वह उसे ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी देता है.

यह भी पढ़ेंनोइना ने तुलसी और मिहिर को भेजा डिवोर्स नोटिस, फैक्ट्री में फैला तनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >