Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो में इस एक्ट्रेस की एंट्री से मचेगा तूफान, तुलसी की बनेगी सपोर्ट सिस्टम, हर कदम पर देगी साथ

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक नयी एंट्री होने वाली है. ये किरदार तुलसी की सपोर्ट सिस्टम बनेगी और उसका साथ देगी. सीरियल में इन दिनो लीप के बाद स्टोरी दिखाई जा रही है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मेकर्स 6 साल का लीप लेकर आए है. लीप के बाद शांति निकेतन के हर शख्स की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. सीरियल में आपने देखा कि मिहिर पिशी मां से मिलता है. पिशी मां घर को देखकर खुश हो जाती है. वह नोइना के लिए खुश होती है. पिशी मां को लगता है कि नोइना से मिहिर ने शादी कर ली है. मिहिर उनको बताता है कि उसकी शादी उससे नहीं हुई है. नोइना ये बात सुन कर कहती है कि मिहिर ने उससे शादी करने का वादा किया है. इस बीच शो में एक एंट्री होने वाली है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्वाति शर्मा की होगी एंट्री

गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक्ट्रेस स्वाति शर्मा की एंट्री होने वाली है. सीरियल में एक्ट्रेस का एक अहम किरदार होने वाला है. स्वाति ‘ये है चाहतें’ और ‘तू धड़कन मैं दिल’ शोज में काम कर चुकी हैं. लीप के बाद स्वाति का किरदार शो में आएगा. उनका किरदार तुलसी से जुड़ा होगा, जो कहानी को नया टर्न देगा. अब देखना होगा कि स्वाति के आने से शो में क्या ट्विस्ट आएगा. इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.

रणविजय की वजह से रोएगी परी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आपने देखा कि मिहिर, नोइना से कहता है कि तुलसी से तलाक लेने के बाद ही वह उससे शादी करेगा. मिहिर कहता है किसी को नहीं पता कि तुलसी कहां है. नोइना कहती है अगर तुलसी नहीं मिलेगी तो कभी तलाक नहीं हो पाएगा क्या. दूसरी तरफ परी के साथ रणविजय बहुत बुरा बर्ताव करता है और इसके वजह से वह सदमे में चली जाती है. परी रोने लगती है तभी गारू जाग जाती है. परी को याद आता है कि उसकी मां उसका कैसे ख्याल रखती थी. रणविजय उसे अपने लिमिट में रहने के लिए कहता है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: स्मृति ईरानी ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- तुलसी-मिहिर, शांति निकेतन से अलग हो जाती है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >