Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अंश की मौत का बदला विरानी परिवार से लेगा रियो, ये शख्स देगा साथ

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में देखते हैं कि रियो और नियति शांति निकेतन लौट आते हैं. हालांकि अंश के दिमाग में एक प्लानिंग है, जिससे वह अंश का बदला सभी से लेगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि नियति की तबीयत में सुधार आने के बाद तुलसी उससे शांति निकेतन वापस चलने की बात करती है. वह भरोसा दिलाती है कि अब कुछ गड़बड़ कभी नहीं होगा. इस दौरान नियति पूछती है कि क्या उसके बेटे रियो को परिवार के बाकी सदस्यों की तरह समान सम्मान और अधिकार मिलेंगे. तुलसी बिना किसी हिचकिचाहट के हां कहती है.

शांति निकेतन लौटते हैं रियो और नियति

रियो अपनी मां के हक को लेकर सवाल करता है, जिसपर तुलसी कहती है कि अगर अंश ने नियति से शादी की होती, तो शायद वह उसके लिए बहुत कुछ कर पाती. हालांकि नियति अब भी शांतिनिकेतन लौटने को तैयार नहीं होती, क्योंकि उसके पति का हत्यारा उसी घर में रह रहा है. दूसरी तरफ दामिनी को यकीन होता है कि नियति तुलसी की बात नहीं मानेगी. नंदिनी भी तुलसी से पूछती है कि वह उन दोनों के पास क्यों गई थी. तुलसी शांत भाव से जवाब देती है कि वह ठाकुरजी की इच्छा को समझती है. कुछ समय बाद तुलसी स्वागत की थाली लेकर आती है और नियति और रियो का पूरे सम्मान के साथ गृह प्रवेश करवाती है. परिवार के सभी सदस्य हैरान रह जाते हैं.

अंश और नियति के साथ हुए अन्याय का बदला लेगा रियो

रियो अपनी मां को कमरे तक ले जाते हुए कहता है कि वह इस परिवार से अपने पिता के अधिकार वापस लेकर रहेगा. वह नियति को उसका साथ देने की रिक्वेस्ट करता है. वह कहता है कि उसके दिमाग में एक खास प्लानिंग है. रियो का इरादा परिवार के हर उस व्यक्ति से हिसाब बराबर करने का है, जिसने उसकी मां के साथ अन्याय किया.

रियो को देखकर परिवार वालों को याद आता है अंश

इसके बाद रियो ऑफिस जाने की तैयारी करता है. वह पार्थ को याद दिलाता है कि उन्हें लेट हो रहा है. दोनों को साथ देखकर तुलसी खुश होती है. वहीं हेमंत को पुराने दिन याद आने लगते हैं. पूजा भी महसूस करती है कि रियो में अंश की झलक साफ दिखाई देती है. हेमंत के मन में भी यही एहसास आता है कि जैसे अंश फिर से लौट आया हो.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >