KSBKBT2: पार्थ-वैष्णवी की सगाई पर मंडराया खतरा, रियो ने ली विरानी परिवार को बर्बाद करने की कसम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आज के एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. जहा तुलसी एक बड़ा फैसला लेकर गौतम को घर छोड़ने से रोकेगी.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मशहूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी नई और मजेदार कहानी के कारण दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. आज यानी 12 जून 2026 को आने वाले एपिसोड में हाई- वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. तुलसी का एक नया फैसला घर के लोगों को चौंका देगा और नंदिनी गुस्सा हो जाएगी. दूसरी तरफ रियो अपने पिता का बदला लेने के लिए एक खौफनाक चाल चलने की तैयारी कर रहा है.

तुलसी ने रोका गौतम का रास्ता, नंदिनी हुई आगबबूला

शो में आगे दिखाया जाएगा कि गौतम गुस्सा होकर घर छोड़कर जाने लगता है, लेकिन तुलसी उसे रोक लेती है. तुलसी कहती है कि अगर वह नहीं चाहता कि करण इस घर की कोई आर्थिक मदद करे, तो ऐसा ही होगा. वह करण से एक भी पैसा नहीं लेगी. यह सुनकर नंदिनी भड़क जाती है और तुलसी पर भेदभाव करने का आरोप लगाती है. तुलसी सबके सामने पूछती है कि क्या रियो को पावर ऑफ अटॉर्नी देना गलत था. सब लोग मना कर देते हैं, जिससे नाराज होकर नंदिनी वहां से चली जाती है. इस बहस के बाद दामिनी और नंदिनी में भी करण को लेकर तीखी बहस होती है.

पार्थ और वैष्णवी की होगी सगाई

पार्थ परेशान नजर आता है और वैष्णवी उसे संभालती. पार्थ जब खुश होकर घर लौटता है, तो नंदिनी उसे वैष्णवी को प्रपोज करने की सलाह देती है. नंदिनी प्लान बनाती है कि दोनों का प्रपोजल और सगाई एक ही दिन रखी जाए. दूसरी तरफ, नियती को परेशान देखकर रियो उसे दिलासा देता है. नियती कहती है कि तुम बिल्कुल अपने पिता अंश जैसे दिखते हो. इस पर रियो कहता है कि वह अपने पिता से भी ज्यादा बड़ा हैवान बनेगा और विरानी परिवार को तबाह कर देगा. अंत में जब पार्थ और वैष्णवी की सगाई की रस्में शुरू होती हैं, तो रियो उन दोनों को हमेशा के लिए अलग करने की कसम खाता है.

यह भी पढ़ें: YRKKH Spoiler: अरमान को बचाने के लिए अभीरा उठाएगी बड़ा कदम, चोरी-छिपे देगी नींद की दवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >