KSBKBT 2: मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है नोइना, तुलसी करेगी अब फैसला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: आज के एपिसोड में तुलसी, मिहिर को नोइना की गंभीर बीमारी और उसकी आखिरी इच्छा के बारे में बताती है. मिहिर भारी मन से शादी के लिए तैयार होता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एपिसोड की शुरुआत काफी तनाव भरे माहौल से होती है, जहां मिहिर, तुलसी को ढूंढ रहा होता है. जब तुलसी उससे मिलती है, तो बिना समय गंवाए वह नोइना की हालत के बारे में बताती है. तुलसी खुलासा करती है कि नोइना ब्लड कैंसर से जूझ रही है और उसकी हालत बेहद नाजुक है. इसके साथ ही वह नोइना की आखिरी इच्छा भी मिहिर के सामने रखती है कि वह मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है, ताकि उसे सुकून मिल सके.

नोइना को लेकर ये कहेगी तुलसी

तुलसी यह भी बताती है कि वीरानी परिवार इस फैसले के खिलाफ है, लेकिन वह खुद नोइना के साथ खड़ी है. वह मिहिर को याद दिलाती है कि पिछले छह सालों से नोइना इस घर में उसकी पत्नी की तरह ही रह रही है. समाज भी उसे इसी रूप में देखता है. वह कहती है कि अगर अब मिहिर पीछे हटता है, तो लोग उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाएंगे. वह यह भी साफ करती है कि वह अपने पति पर कोई आरोप नहीं आने दे सकती, खासकर तब जब एक मरती हुई लड़की की इतनी छोटी सी इच्छा हो.
मिहिर इस शादी के लिए तुरंत मना कर देता है.

मिहिर का सवाल

हालात को देखते हुए तुलसी अपने दिल की बात सामने रखती है. वह बताती है कि कैसे उसने छह साल तक मिहिर से दूर रहकर सब कुछ सहा. उसने यह भी माना कि नोइना का प्यार एकतरफा था, लेकिन उसने हर दिन इसी उम्मीद में गुजारा कि मिहिर एक दिन उसे अपनाएगा. काफी देर की चुप्पी के बाद वह नोइना की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हो जाता है. वह तुलसी से एक सवाल करता है- क्या वह इस शादी को होते हुए देख पाएगी?

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: नोइना ने ठुकराई सारी संपत्ति, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, कहा- मैं मर रही हूं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >