Shivangi Joshi संग ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Shivangi Joshi और कुशाल टंडन अब साथ नहीं है. इन दिनों एक्ट्रेस अपने नये शो बड़े अच्छे लगते है के नये सीजन को लेकर चर्चा में है. इस बीच कुशाल ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि शिवांगी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है.

टीवी के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी अब साथ नहीं है. कुशाल और शिवांगी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर साथ में दिख जाते थे. हालांकि कुछ समय से उनका साथ में दिखना बंद हो गया था और उनके ब्रेकअप की अटकलें लग रही थी. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही थी कि कपल अब अलग हो गए है. साथ ही लवबर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. अब एक्टर ने अटकलों पर विराम लगाते हुए सच्चाई बता दिया है.

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप

दरअसल, कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को उनके नये शो बड़े अच्छे लगते हैं के नये सीजन के लिए शुभकामनाएं नहीं दी. इसके अलावा फैंस ने नोटिस किया कि दोनों अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते. कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि शिवांगी और वह 5 महीने से साथ नहीं है. हालांकि उनका ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बारे में कुछ पता नहीं चला है. ना ही अभी तक शिवांगी ने इसपर कुछ कमेंट किया है.

शो बरसातें के सेट पर हुआ था शिवांगी और कुशाल को प्यार

पिछले साल अक्टूबर में शिवांगी जोशी संग कुशाल टंडन ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. एक्ट्रेस संग शादी के प्लान को लेकर उन्होंने कहा, वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी. हालांकि बेस्ट पार्ट है कि एक अच्छी लड़की की खोज मेरे माता-पिता ने बंद कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को शो बरसातें-मौसम प्यार के सेट पर प्यार हुआ था. एकता कपूर का ये शो जुलाई 2023 में शुरू हुआ था और साल 2024 के फरवरी में बंद हो गया था. हालांकि शो में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें– 1.2 बिलियन डॉलर के मालिक संजय कपूर ने तलाक के बाद करिश्मा को कितनी एलिमनी दी थी? बच्चों के नाम किया था ये खास चीज, जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >