Kundali Bhagya Written Update: ऋषभ ने पृथ्वी को इस वजह से मारा बेल्ट से, महेश लूथरा के एक्सीडेंट का खुला राज!

Kundali Bhagya Written Update: कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. करीना पृथ्वी और कृतिका की शादी की तैयारी प्रीता और सृष्टि को देती है .पृथ्वी प्रीता को परेशान करने के लिए करण के खिलाफ बहुत उल्टा बोलता है. जिसके बाद प्रीता उसकी आंखों में मिर्ची डाल देती है.

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. करीना पृथ्वी और कृतिका की शादी की तैयारी प्रीता और सृष्टि को देती है .पृथ्वी प्रीता को परेशान करने के लिए करण के खिलाफ बहुत उल्टा बोलता है. जिसके बाद प्रीता उसकी आंखों में मिर्ची डाल देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋषभ पृथ्वी को एक कमरे में बंद कर देता है. ऋषभ उससे पूछता है कि उसके पिता के एक्सीडेंट में उसका क्या रोल है. पृथ्वी कहता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया और वो ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता. ये सुनकर ऋषभ बहुत गुस्सा हो जाता है.

ऋषभ उसे बेल्ट से मारता है और कहता है तेरे नाम पर मेरे पिता ने रिएक्ट किया है. इसका जरुर कोई मतलब है औऱ उसके पीछे का कारण तुम बताओ मुझे. उससे ऋषभ पूछता है कि, उसके पिता का एक्सीडेंट क्यों कराया उसने. कृतिका दोनों को इस तरह देख लेती है.

Also Read: तारक शो की ‘सोनू’ ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं जबरदस्त हॉट, बोल्ड फोटोज वायरल…

ऋषभ कृतिका को सबकुछ बताता है, लेकिन वो उसकी बातों का यकीन नहीं करता. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पृथ्वी प्रीता को किचन में काम करते हुए देखता है और उसे जान- जान कहकर बहकी-बहकी बातें करने लगता है. प्रीता को पृथ्वी की बातों से गुस्सा आ जाता है. पृथ्वी कहता है उसकी गलती की वजह से उसे करण से शादी करनी पड़ी.

Also Read: पूल किनारे निया शर्मा को बिकिनी में देख फैंस हुए बेताब, वायरल हो रही नागिन एक्ट्रेस की ये बोल्ड फोटोज

करण के खिलाफ प्रीता ये सब नहीं सुन पाती और उसकी आंखों में मिर्ची डाल देती है. उसे चाकू दिखाकर वो चेतावनी देती है कि अगर उसने फिर से बदतमीजी करने की कोशिश करी तो, उससे बुरा कोई नहीं होगा. अब तक आपने देखा कि ऋषभ, करण और समीर कृतिका को समझाने की काफी कोशिश करते है कि पृथ्वी एक अच्छा लड़का नहीं है. कृतिका उनसे कहती है कि उसे पृथ्वी से ही शादी करनी है और अगर उसे किसी ने रोका तो वो अपनी जान दे देगी.

Also Read: मौनी रॉय ने ‘शावर’ सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, ब्लैक आउटफिट में देख फैंस बोले- ‘अब तो पक्का…’

Posted By: Divya keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >