Kundali Bhagya Spoiler Alert : शर्लिन ने प्रीता के सामने किया अपने प्लान का खुलासा, माहिरा ने इस तरह किया करण को बेहोश

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) माहिरा औऱ शर्लिन प्रीता और करण का हनीमून खराब करने की पूरी कोशिश कर रही है. इस बीच दोनों प्रीता को किडनैप कर लेती है. माहिरा अपने चाल में करण को फंसा लेती है औऱ उसके कमरे में पहुंच जाती है. माहिरा चोट लगने का नाटक करती है, जिसके बाद करण दवाई लेने कमरे से बाहर चला जाता है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) माहिरा औऱ शर्लिन प्रीता और करण का हनीमून खराब करने की पूरी कोशिश कर रही है. इस बीच दोनों प्रीता को किडनैप कर लेती है. माहिरा अपने चाल में करण को फंसा लेती है औऱ उसके कमरे में पहुंच जाती है. माहिरा चोट लगने का नाटक करती है, जिसके बाद करण दवाई लेने कमरे से बाहर चला जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माहिरा करण के पानी में नशे वाली गोली मिला देगी, जिसे पीकर उसे कुछ होश नहीं रहेगा. माहिरा ऐसे बर्ताव करेगी कि करण उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है. वो करण के साथ रोमांस करने की कोशिश करती है ताकि ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो जाए.

इधर प्रीता और सृष्टि हैरान है कि उनका प्लान फेल कैसे हो गया. तभी शर्लिन उन्हें बताती है कि उसने सृष्टि औऱ समीर को पहले ही होटल में देख लिया था. वो उसे बताती है कि जब माहिरा को उन दोनों ने ड्रिंक्स दिया था, वो उसने फेंक दिया था. शर्लिन प्रीता से कहती है कि उसका प्लान कामयाब हो गया, अब माहिरा करण के साथ कमरे में है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ ने हॉट अंदाज से उड़ाए फैंस के होश, भिड़े की बेटी ‘सोनू’ शिमरी ड्रेस में दिखीं काफी दिलकश

ये सुनकर प्रीता के होश उड़ जाएंगे. शर्लिन प्रीता को कैमरे में माहिरा और करण को दिखाती है. इधर करण को जैसे ही होश आएगा वो समझ जाएगा कि ये प्रीता नहीं माहिरा है. करण माहिरा को धक्का मार कर बाहर कर देगा. लेकिन माहिरा उसके बाद करण के साथ रोमांस करने की कोशिश करती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि इधर रास्ते में माहिरा और शर्लिन से प्रीता मिलती है और उसे किडनैप कर लेती है. माहिरा शर्लिन से कहती है कि अच्छा था कि हमें सृष्टि और समीर का प्लान पहले से ही पता चल गया था. शर्लिन नया प्लान बनाती है और कहती है कि कुछ गुंडे तुम्हें छेड़ेंगे और करण तुम्हें बचा लेगा और उसके बाद तुम अपना काम कर लेना.

Posted By : Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >