'Kundali Bhagya' की प्रीता ऑरेंज ड्रेस में दिखीं बेहद हॉट, एक्‍ट्रेस का लेटेस्‍ट वीडियो देखे फैंस बोले - इनबॉक्‍स में मैसेज...

kundali bhagya preeta aka shraddha arya in orange dress latest photoshoot viral on social media actress hot and bold look fans says this bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लोगों का पसंदीदा शो है. टीआरपी लिस्‍ट में भी इस शो का दबदबा है. शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और स्‍टाइलिश हैं.

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya in bold orange dress : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लोगों का पसंदीदा शो है. टीआरपी लिस्‍ट में भी इस शो का दबदबा है. शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और स्‍टाइलिश हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अब उनका ए‍क लेटेस्‍ट वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में श्रद्धा आर्या ऑरेंज साड़ी गाउन आउटफिट में बेहद स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं. ड्रीप नेक स्‍टाइल उनके लुक को बोल्‍ड बना रहा है. साथ ही गाउन में थाई स्लिट उनको और स्‍टाइलिश दिखा रहा है. उन्‍होंने बालों को गूंथ कर चोटी बनाई है और झुमकों से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वह वीडियो में वॉक करती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में बादशाह का सॉन्‍ग ‘शहर की लड़की’ बज रहा है.

https://www.instagram.com/p/CIXoZOHgBpU/

इस वीडियो में उनका स्‍टाइल देखते ही बन रहा है. श्रद्धा आर्या के इस वीडियो पर लोग ताबडतोड़ लाइक्‍स और कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ क्‍या आप अपनी स्‍माइल से मुझे मार डालना चाहती हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ किलर लुक.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मैम मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, प्‍लीज मुझे रिप्‍लाई करो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ इनबॉक्‍स में मैसेज किया है रिप्‍लाई तो कर दीजिए.’ इस तसवीर पर लोग दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BXpHY2MHjuV/

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.

Also Read: हिना खान व्‍हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, फैंस ने कमेंट में लिखा,’ प्‍लीज एक रिप्‍लाई…

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >