Kundali Bhagya: ‘कुंडली भाग्य’ को अलविदा कहेंगे शक्ति अरोड़ा! ये है वजह, आनेवाला है शो में नया ट्विस्ट

Kundali Bhagya: ‘कुंडली भाग्य’ में धीरज धूपर को शक्ति अरोड़ा ने रिप्लेस किया था. शो ने पांच साल का लीप लिया था और इसमें शक्ति की एंट्री हुई थी. सात महीने पहले ही वो शो में आए थे और अब वो इसे छोड़ने जा रहे है.

Shakti Arora quitting Kundali Bhagya: टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) काफी लंबे समय से टीवी पर चल रहा है. शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये ट्विस्ट एंड टर्न ला रहे है. कुछ महीने पहले ही शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने धीरज धूपर की जगह ली थी. शो में वो अर्जुन का किरदार निभा रहे थे. अब शक्ति के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्टर शो को अलविदा कहने जा रहे है. इसके पीछे की वजह हमा आपको बताते है.

शक्ति अरोड़ा ने छोड़ा ‘कुंडली भाग्य’

‘कुंडली भाग्य’ में धीरज धूपर को शक्ति अरोड़ा ने रिप्लेस किया था. शो ने पांच साल का लीप लिया था और इसमें शक्ति की एंट्री हुई थी. सात महीने पहले ही वो शो में आए थे और अब वो इसे छोड़ने जा रहे है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो 20 साल आगे बढ़ रहा है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा लीप के बाद बनी रहेंगी और नई पीढ़ी की मां की भूमिका निभाएंगी. जबकि शक्ति अरोड़ा शो छोड़ने की इच्छुक है.

शक्ति अरोड़ा ने कही थी ये बात

जब शक्ति अरोड़ा ने शो कुंडली भाग्य’ में एंट्री किया था उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात किया था. उन्होंने कहा, किरदार के ग्राफ ने मुझे प्रभावित किया. इसने मेरी रुचि को जगाया और मैंने ऑफर स्वीकार कर लिया. एक और फायदा यह है कि शो को दर्शक पसंद करते है और मुझे उस मोर्चे पर संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. बात दें कि पवित्र रिश्ता, सिलसिला बदलते रिश्तों का, संस्कार जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा टीवी सीरियल्स में नजर वो नजर आ चुके है. उन्होंने ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ टीवी सीरियल से किया था. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है.

Also Read: Anjum Fakih Birthday: कुंडली भाग्य की ये हसीना बोल्डनेस के मामले में नहीं किसी से कम, देखें तसवीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >