‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी ने पूनम प्रीत के साथ रचाई शादी, कई सेलेब्स ने की शिरकत, देखें PHOTOS

1 / 1
‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी ने पूनम प्रीत के साथ रचाई शादी, कई सेलेब्स ने की शिरकत, देखें PHOTOS
फुल स्क्रीन में देखें

‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी ने पूनम प्रीत के साथ रचाई शादी, कई सेलेब्स ने की शिरकत, देखें PHOTOS

सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में पृथ्वी का किरेदार निभाने वाले संजय गगनानी ने मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी कर ली है. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फोटोज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर संजय गगनानी अपनी लेडी लव पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी शादी में शो के कई सेलेब्स पहुंचे थे. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं.

संजय गगनानी ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 28.11.2021 प्यार हंसी और खुशी के बाद…हम हमेशा साथ रहेंगे. उनकी फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

अपनी शादी के दिन दोनों कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे. संजय ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसपर थ्रेड से बारीक कढ़ाई की गई थी. वहीं गहरे लाल रंग का जोड़ा पहना था. दोनों साथ-साथ काफी अच्छे लग रहे थे.

अपनी शादी में पूनक काभी दिलकश लग रही थी. उन्होंने लहंगे के साथ हेवी ज्वैलरी पहनी थी, हाथों में लाल चूड़ा और माथे पर टीका लगा रखा था. इस दौरान उन्होंने सिमरी मेकअप भी किया हुआ था.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की शादी गुरुद्वारा में हो रही है. वहीं, अंजुम फकीह ने भी संजय गगवानी और पूनम प्रीत को शादी की बधाई दी है. वहीं शादी की और सभी रस्में दिल्ली में हुई.

संजय गगवानी की खुशी में शामिल होने के लिए अंजुम फकीह, सुप्रिया शुक्ला, अभिषेक कपूर और रूही चतुर्वेदी शामिल हुए थे.

बता दें कि संजय कुंडली भाग्य में पृथ्वी के किरदार में नजर आते हैं. उनका सीरियल में निगेटिव किरदार लोगों को काफी पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >