Kumkum Bhagya: अबरार काजी ने कुमकुम भाग्य में लीप आने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इसपर चर्चा हो रही

Kumkum Bhagya Leap: कुछ समय से सोशल मीडिया पर सीरियल कुमकुम भाग्य के बंद होने की खबर चल रही है. हालांकि अब एक्टर अबरार काजी ने बताया की सच्चाई क्या है. चलिए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.

Kumkum Bhagya Leap: अबरार काजी और राची शर्मा स्टारर सीरियल कुमकुम भाग्य के ऑफ एयर की खबरें सोशल मीडिया पर कुछ दिन से चल रही है. इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे. शो के लीड एक्टर अबरार ने बताया कि शो बंद नहीं होने वाला है. हालांकि शो में लीप आने वाला है और ये कंफर्म हो गया है. वहीं, जब राची से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बार में उन्हें कुछ नहीं पता.

कुमकुम भाग्य में आएगा लीप

अबरार काजी ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि, एक लीप की संभावना पर चर्चा हो रही है. एक्टर ने कंफर्म किया कि शो एक और लीप लेगा. हालांकि उन्होंने शो को छोड़ने की बात पर कहा कि, नहीं, मैं शो नहीं छोड़ रहा, ऐसा कुछ नहीं है. वहीं, एक्ट्रेस राची शर्मा से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मुझे अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. मुझे इस बारे में कोई खबर नहीं है, हमें प्रोडक्शन द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया है,

जानें कुमकुम भाग्य के बारे में

पिछले कुछ समय से कुमकुम भाग्य के बंद होने की चर्चा हो रही थी. हालांकि ये शो तो नहीं बंद हुआ, लेकिन सीरियल कुंडली भाग्य ऑफ एयर हो गया. उसके बाद से ही कुमकुम भाग्य के बंद होने की चर्चा होने लगी. हालांकि अब अबरार काजी ने पुष्टि कर दिया कि शो लीप लेगा बंद नहीं होगा. गौरतलब है कि सीरियल काफी लंबे समय से टीवी पर आ रहा है. शो की शुरुआत शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा से हुई थी. उनके शो से जाने के बाद मुग्धा चापेकर और कृष्णा कौल आए और उसके बाद अबरार और राची शो का हिस्सा बनें.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >