कृष्णा अभिषेक की एंट्री से कपिल शर्मा को मिली TRP, मेकर्स ने दी मुंह मांगी कीमत, तब जाकर ‘सपना’ लौटी स्टेज पर

कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो में वापस आ गए हैं. उनके आने से शो की टीआरपी अचानक से बढ़ गई है. सपना दीदी के जोक्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. आपको बता दें कि कृष्णा ने पैसों की वजह से शो में अलविदा कह दिया था. जिसके बाद उन्हें मुंह मांगी कीमत दी गई.

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो में वापस आ गए हैं, शो में वह पार्लर मालिक सपना की भूमिका निभाते हैं और घर में आये सभी गेस्ट को स्पेशल मसाज के बारे में बताते हैं. जब से कृष्णा की शो में एंट्री हुई है, तबसे फैंस का हंस-हंसकर बुरा हाल है. कभी कृष्णा सिद्धू जी को लेकर अर्चना पूरन सिंह संग मजाक करते हैं, तो कभी खुद की हंसी उड़ाकर दर्शकों को गुदगुदाते हैं. अब ऐसी चर्चा है कि कृष्णा जब शो में नहीं थे, तब और अब जब हैं, तो शो की टीआरपी पर खास असर पड़ा है.

कृष्णा अभिषेक ने क्यों की कपिल शर्मा में तुरंत एंट्री

कृष्णा अभिषेक ने बीच में ही शो को छोड़ दिया था. खबरें आई कि कृष्णा को चैनल की ओर से दिया गया कॉन्ट्रैक्ट पसंद नहीं आया था. वह अपनी फीस बढ़ाने के लिए कह रहे थे. हालांकि चैनल इसपर सहमत नहीं थे, जिसके बाद कपिल और उनकी टीम ही अपने जोक्स से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे थे. हालांकि बीच-बीच में फैंस कृष्णा के कमबैक को लेकर ट्वीट कर रहे थे और शो की टीआरपी भी नीचे जा रही थी. जिसके बाद मेकर्स ने एक्टर की फीस बढ़ा दी. Siasat की एक रिपोर्ट की मानें तो कृष्णा प्रति एपिसोड 10-12 लाख चार्ज करते हैं. पैसों की बात खत्म होने के बाद अब कृष्णा की एंट्री हो गई हैं.

टीआरपी को लेकर कृष्णा अभिषेक की हुई एंट्री

ट्विटर पर कुछ यूजर्स का कहना है कि जब द कपिल शर्मा शो की टीआरपी गिर रही थी. जब मेकर्स ने बिना देर किए कृष्णा के कॉन्ट्रैक्ट में फेरबदल किया और सभी बाते खत्म हो गई. अपनी वापसी को लेकर एक्टर ने ईटाइम्स से कहा, “मुझे हाल ही में TKSS के निर्माताओं से एक कॉल आया. वे मुझे वापस चाहते थे. हालांकि, हम दूसरी बार पैसों और अनुबंध संबंधी मतभेदों के कारण किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके. बात पैसे पर ही आकार अटकी है फिर से.” कृष्णा अभिषेक को अपनी दमदार कॉमेडी के लिए जाना जाता है. एक्टर ने द कपिल शर्मा शो के अलावा कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी बेहतरीन काम किया है.

Also Read: सुनील ग्रोवर-नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा में होगी वापसी, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >