सुनील ग्रोवर-नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा में होगी वापसी, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक के उड़े होश

द कपिल शर्मा शो में जबसे कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है, तबसे फैंस एपिसोड्स देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब एक प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील ग्रोवर की वापसी होने वाली है.

सोनी टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक हर हफ्ते नये एपिसोड का इंतजार करते हैं. हाल ही में सपना दीदी यानी कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई है. वह अपने जोक्स और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही है. अब लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि शो में नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील ग्रोवर की वापसी होने वाली है. वहीं ये सुनकर कृष्णा और अर्चना के होश उड़ गए हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू-सुनील ग्रोवर की वापसी

द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में दिखाया गया है कि सपना (कृष्णा) राजीव से कहती है कि तू कप्पू (कपिल शर्मा) को मेरी ‘चुगली’ करने आया है न. बाद में राजीव कहता है कि तूने सामने वाले पूरा थिएटर (मंच) को अपना घर बना लिया है. कृष्णा उर्फ ​​सपना, यह साबित करने के लिए कि वह जगह की मालिक है, प्रवेश द्वार की ओर इशारा करती है और कहती है, “अगर इधर खुदाई करेगा ना तो अंदर से सपना ब्यूटी पार्लर निकलेगा.” जिसपर राजीव जवाब देते हैं, “थोड़ी सी और खुदाई करेगी ना तो अंदर से अस्पताल भी निकलेगा समझी.” उनका इशारा सुनील ग्रोवर की ओर था.

सिद्धू का नाम सुनकर अर्चना के उड़े होश

ये सुनकर अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लगती हैं. कृष्णा ने उन्हें इतना न हंसने की चेतावनी दी और कहा, “उधर खुदाई हो गई ना तो अंदर से कौन निकलेगा…” दर्शक चिल्लाते हैं, “सिद्धू,” अपकमिंग एपिसोड में जोगीरा सारा रा रा के सितारे शो में नजर आएंगे. शो में अन्य कलाकारों के साथ नेहा शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे. एक अन्य प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे नेहा से पूछा जाएगा कि क्या उन्होंने लंदन में नागिन डांस के साथ-साथ अन्य फॉर्म भी सीखे हैं. कपिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी नहीं बख्शेंगे. कॉमेडियन को घर पर आराम से पहनने के लिए लुंगी के ऊपर ‘पजामा’ चुनने के लिए अपनी टांग खिंचाई करते देखा जाएगा.

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो छोड़ने की बताई असल वजह, बोले- एक शख्स था, जिसने मेरे दिमाग में एक बात….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >