Pushpa 2 का पोस्टर देखकर लक्ष्मी 2 और कंचना की याद… KRK ने अल्लु अर्जुन का उड़ाया मजाक

अपने ट्वीट्स को लेकर केआरके अक्सर सुर्खियों में बने रहते है. अब उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के पोस्टर का मजाक उड़ाया है. केआरके ने कहा कि सीक्वल का लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि मैं कंचना देख रहा हूं.

अल्लू अर्जुन का मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का बीते दिनों पोस्टर जारी हुआ और कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें अल्लु अर्जुन बिल्कुल ही नये अंदाज में दिखाई दिए. टीजर में ये सुना जाता है कि अगर जंगल में कोई जानवर दो कदम पीछे ले तो समझा शेर आया है, लेकिन जब शेर ही दो कदम पीछे ले तो समझा पुष्पा आया है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां दर्शक पोस्टर को लेकर गदगद हैं, वहीं केआरके ने अल्लु अर्जुन के लुक का जमकर मजाक उड़ाया है.

केआरक ने पुष्पा 2 का जमकर उड़ाया मजाक

खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने अल्लु अर्जुन की फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, यह #Pushpa2 का पोस्टर है और मैं भ्रमित हूं… मैं नहीं समझ सकता, यह #लक्ष्मी2 है या #कंचना? यह पुष्पा सीक्वल बिल्कुल नहीं लगता है. हालांकि फैंस केआरके से बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि ”साउथ की फिल्मों में पहले ही सस्पेंस नहीं उठाया जाता है… पुष्पा 2 फिर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आ रहा है”.


पुष्पा 2 पोस्टर

पोस्टर अल्लू अर्जुन को बिल्कुल अलग अवतार में दिखाता है. जहां वह देवी काली मां के समान दिखते हैं. वो स्वैग को एक अलग ही स्तर पर ले गए है. निर्माताओं ने पुष्पा 2 का हिंदी में डब किया गया टीजर जारी कर दिया है. वीडियो पुष्पा के जेल से भागने के बाद से शुरू होता है क्योंकि वे भी बात करते हैं कि वह कितना महान था. टीजर के अंत में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन की एक झलक सामने आती है जो टाइगर के सामने खुद को शॉल लपेटे नजर आते हैं और अपना सिग्नेचर स्टेप करते हैं. इसके बाद लोग पुष्पा के वापस आने का जश्न मनाते हैं.

Also Read: Roadies कर्म या कांड में टीम लीडर के तौर पर दिखेंगे प्रिंस नरूला, कहा- रोलरकोस्टर राइड के लिए चुनौतियों…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >