क्यों KRK ने कपिल शर्मा शो को कहा 'पनौती'? शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर कह दी बड़ी बात

कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स और शाहरुख खान की पठान का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, एसआरके ने कपिल शर्मा शो पर पठान का प्रमोशन नहीं किया और फिल्म सुपरहिट है.

The Kapil Sharma Show: फिल्म अभिनेता और क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) अपने ट्वीट को लेकर लाइमलाइट में रहते है. केआरके अपने बयानों की वजह से मुसीबत में भी फंस जाते है. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. इस बीच एक्टर ने द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को लेकर ऐसा ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कमाल राशिद खान का ट्वीट वायरल

कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स और शाहरुख खान की पठान का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, एसआरके ने कपिल शर्मा शो पर पठान का प्रमोशन नहीं किया और फिल्म सुपरहिट है. फिल्म कश्मीर फाइल्स का कपिल शर्मा के शो में प्रमोशन नहीं किया गया और फिल्म सुपरहिट रही. तो यह इस बात का सबूत है कि कपिल शर्मा शो फिल्मों के लिए एक बड़ी पनौती है. आशा है कि अन्य लोग भी पनौती शो पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करेंगे.


यूजर्स के कमेंट

केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आरआरआर वहां प्रमोट किया गया था और ये हिट रही. एक यूजर ने लिखा, भूल भुलैया 2 औऱ दृश्यम 2 के बारे में कुछ कहना है. एक यूजर ने लिखा, आरआरआर तो प्रमोट हुई कपिल शो पर. वो हिट भी हुई और ऑस्कर में भी गई. कई यूजर्स केआरके को ऐसा ट्वीट नहीं करने के लिए भी कह रहे है.


पठान का बॉक्स ऑफिस पर कमाल

गौरतलब है कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर पठान दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इसने आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को फिर से कमाल कर दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो 11वें दिन इसने 22 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म ने शनिवार को 70.36% की वृद्धि देखी. मतलब फिल्म ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है.

Also Read: Pathaan BO Collection Day 11: पठान का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दंगल को इस मामले में छोड़ा पीछे, ये है टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >