इंटिमेट वेडिंग करेंगे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, डेस्टिनेशन और हाईफाई प्लान को कहा “ना”

Kritika-Gaurav Intimate Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने सिंपल तरीके से मिनिमल और इंटिमेट वेडिंग करने का प्लान किया है. दिसंबर में रिश्ता ऑफिशियल करने के बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं. पढे़ं पूरा अपडेट…

Kritika-Gaurav Intimate Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों एक और शादी की चर्चा तेज हो गई है. टीवी और वेब सीरीज की जानी-पहचानी अदाकारा कृतिका कामरा और क्रिकेट शो होस्ट गौरव कपूर को लेकर खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिछले साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद अब यह जोड़ी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने की तैयारी में है.

मार्च में हो सकती है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृतिका और गौरव ने अपने खास दिन को ज्यादा दिखावटी बनाने के बजाय सादगी और परिवार के बीच सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा. कृतिका के परिवार वाले इस मौके पर दिल्ली से मुंबई आएंगे. पहले दो दिन की रस्में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच होंगी. माना जा रहा है कि कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब किसी तरह का दिखावा नहीं है. इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में मॉडर्न, मिनिमल और इंटिमेट सेलिब्रेशन को चूज किया है.

मुंबई में होंगे अलग-अलग फंक्शन

जानकारी के अनुसार, शादी के कार्यक्रम मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आयोजित किए जाएंगे. हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन बांद्रा और आसपास के एरिया में होंगे. इसके बाद तीसरे दिन लोअर परेल में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा. इस रिसेप्शन में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं.

डेस्टिनेशन वेडिंग क्यों नहीं?

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, दोनों ने जानबूझकर डेस्टिनेशन वेडिंग का विकल्प नहीं चुना. वे चाहते थे कि शादी उनकी सोच और उनके रिश्ते की सादगी को दर्शाए. इसलिए उन्होंने एक ऐसी प्लानिंग की है, जो भले ही प्राइवेट हो, लेकिन इमोशन्स से भरपूर हो.

सोशल मीडिया पर किया था रिश्ता ऑफिशियल

दिसंबर में कृतिका ने गौरव के साथ अपनी कैंडिड ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इसके बाद फैंस के बीच उनकी शादी की अटकलें तेज हो गई थीं.

यह भी पढे़ं: जेल में बंद राजपाल की मदद करेंगे ये पुलिस अधिकारी, बॉलीवुड सितारे भी आए सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >