रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, स्टेडियम से फोटोज वायरल, आपने देखा क्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले का आनंद लेती नजर आईं. उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे.

Kriti Sanon-Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन कई बार उन्हें डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है. अब स्टार्स को बर्मिंघम में साथ मैच एंजॉय करते देखा गया.

बर्मिंघम में साथ दिखे कृति और कबीर

कृति सेनन इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच का लुत्फ उठाती नजर आईं. उनके साथ कबीर बहिया भी मौजूद थे. कबीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति और एक दोस्त के साथ तस्वीर शेयर की, दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बाद में कॉकटेल 2 एक्ट्रेस ने भी कुछ फोटोज शेयर किए.

कबीर बहिया और कृति सेनन

कब शुरू हुई डेटिंग की चर्चाएं?

कृति और कबीर के रिलेशनशिप की चर्चा तब उठी, जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इसके बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. इतना ही नहीं, कृति की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में भी कबीर शामिल हुए थे.

कबीर बहिया और कृति सेनन

कौन हैं कबीर बहिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर बहिया यूके में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है और वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड नाम की कंपनी के फाउंडर हैं. उनका परिवार भी बिजनेस जगत में अच्छी पहचान रखता है. उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की मशहूर ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के मालिक हैं.

कृति सेनन इस फिल्म में आई थी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन निर्देशक होमी अडजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon–Kabir Bahia: क्या सच में डेट कर रहे हैं कृति सेनन और कबीर बहिया ?

ये भी पढ़ें: शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- मुझे जल्दी नहीं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >