KK Death Update: रबींद्र सदन में केके को दी गई सलामी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. केके रवींद्र सदन में सलामी दी गई.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, केके की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गायक को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, उन्हें लीवर और फेफड़ों संबंधित समस्या थी. उनका पोस्टमॉर्टम कोलकाता के एसएसके सरकारी अस्पताल में किया गया.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

गुलजार के साथ की थी केके ने अपने करियर की शुरुआत

केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला समेत कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी थी. केके ने गुलजार की फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में अपने पार्श्वगायन करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1996 में गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘माचिस’ के लिए यादगार गीत ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ को अपनी आवाज दी थी.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

गुरुवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

दिवंगत गायक केके का पार्थिव शरीर आज रात उनके मुंबई स्थित घर पहुंचेगा. लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके वर्सोवा फ्लैट के हॉल में रखा जाएगा. अंतिम संस्कार कल सुबह यानी गुरुवार को होगा. उनके अंतिम संस्कार में कई हस्तियां शामिल होंगी.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

वर्सोवा के ‘मुक्तिधाम’ श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

सीएम ममता बनर्जी के केके को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद, मृतक गायक का शव हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया है. एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर के शव को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2 के जरिए ले जाया जाएगा. जो लगभग 8:15 बजे मुंबई में उतरेगी. केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा के ‘मुक्तिधाम’ श्मशान घाट में होगा.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

सिंगर केके को दी गई अंतिम सलामी

सिंगर केके को अंतिम सलामी दी गई. कोलकाता के रबींद्र सदन में गायक को तोपों की सलामी दी गई. सीएम ममता बनर्जी और केके के परिवार के सदस्य भी यहां मौजूद हैं. बता दें कि केके का कल रात यहां लाइव प्रदर्शन के बाद कोलकाता में निधन हो गया था.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

इस्माइल दरबार ने जताया दुख

केके के निधन पर संगीतकार इस्माइल दरबार ने कहा, आज मेरा जन्मदिन है और इस दिन एक अच्छे दोस्त और एक प्रतिभाशाली गायक को खोना बेहद निराशाजनक है. वे बहुत अच्छे इंसान और ईमानदार इंसान थे. उनके साथ बहुत सारी यादें हैं.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

सिंगर के परिवार ने किये अंतिम दर्शन

गायक केके के परिवार ने कोलकाता के रबींद्र सदन में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. एएनआई के ट्विटर हैंडल से तसवीरें शेयर की गई है.

11:57 PM. 1 Jun 22 11:57 PM. 1 Jun

शंकर महादेवन ने केके को किया याद

शंकर महादेवन ने केके के साथ झूम बराबर झूम, कोई कहे कहता रहे और डॉन के मुझे पहचानलो सहित कई गानों में एक साथ काम किया है. ऐसे में सिंगर के अचानक निधन में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्हें याद किया और लिखा, “गुड बाय माय फ्रेंड,”

8:10 PM. 1 Jun 22 8:10 PM. 1 Jun

ममता बनर्जी का एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केके के निधन पर दुख जताया है. वहीं एलान किया कि “पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता हवाई अड्डे पर गायक केके को सलामी देगी.” ममता केके की पत्नी से भी बात करेंगी.

KK Last Video: केके के आखिरी पल को देख फैंस हुए इमोशनल, Video में देखें कैसे घबराहट में पोंछ रहे थे पसीने

7:53 PM. 1 Jun 22 7:53 PM. 1 Jun

गाड़ियों के शौकीन थे सिंगर केके

बॉलीवुड इंडस्ट्री का चमकता सितारा केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ कार का काफी शौक है. उनके पास कई मंहगी गाड़िया भी है. जिसमें Audi RS5, mercedes BenZ A Class और Jeep cherokee शामिल है. वे अपनी पत्नी के साथ इसमें घूमने जाया करते थे.

https://www.instagram.com/p/CXdykN4I71n/

Singer KK Car Collection: इन लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे सिंगर केके, हाल ही में खरीदा था Audi का ये मॉडल

7:53 PM. 1 Jun 22 7:53 PM. 1 Jun

केके का आखिरी पोस्ट

सिंगर केके ने अपनी फाइनल परफॉर्मेंस के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. तसवीरों में सिंगर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. केके ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, , ‘आज रात नजरूल मंच पर थिरक रहा टमटम। विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार”. मंच के पीछे से क्लिक की गई इन तसवीरों में, केके को हाथ में माइक लिए मंच पर चलते हुए और फिर अपनी बाहों को ऊपर उठाकर और कैमरे की ओर इशारा करते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/CeNsAUvotzV/

KK Death: सिंगर केके की कैसे हुई मौत, निधन से कुछ घंटे पहले शेयर की थी फाइनल परफॉर्मेंस की PHOTOS

6:04 PM. 1 Jun 22 6:04 PM. 1 Jun

केके के आखिरी पल का वीडियो

दरअसल, सिंगर केके के आखिरी पल के वीडियो में वह बार-बार अपने टीम से तबीयत खराब होने की बात कह रहे थे. उन्हें तौलिये से पसीना पोंछते भी देखा गया. जब उन्हें फिर भी सही महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा. उनके चेहरे पर थकान साफ तौर पर देखी जा रही थी. ये वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. केके ने गुरुदास कॉलेज की ओर से दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में लगभग एक घंटे तक गाना गाया.

6:04 PM. 1 Jun 22 6:04 PM. 1 Jun

केके का निधन

Singer KK Death: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. सिंगर कोलकाता के विवेकानंद कालेज में परफॉर्म करने गए थे. जहां कॉन्सर्ट के बाद एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें दक्षिण कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केके के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं. वहीं फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि केके अब हमारे बीच नहीं रहे.

मुख्य बातें

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. केके रवींद्र सदन में सलामी दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >