Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर की आंधी में उड़ गयी कपिल शर्मा की नयी फिल्म, 5 दिन में 10 Cr भी नहीं कर पाई क्रॉस

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई. पांच दिनों में फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. धुरंधर के क्रेज में यह फिल्म दर्शकों से पिछड़ती नजर आ रही है. जानिए, पांचवें दिन फिल्म की कमाई कितनी रही?

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. यह फिल्म साल 2015 में आई हिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल है, जिसमें कपिल शर्मा एक बार फिर लीड रोल में नजर आए. इस बार भी कहानी शादी, प्यार और कंफ्यूजन के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन दर्शकों को यह पहले जैसी पसंद नहीं आई.

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कपिल की शादी तीन अलग-अलग धर्म की लड़कियों से हो जाती है, जबकि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है. जब उसकी असली मोहब्बत वापस आती है, तब उसकी जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है और यहीं से शुरू होती है परेशानियों की कहानी. आइए, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए जानते हैं कि फिल्म को दर्शकों का कितना साथ मिल रहा है.

‘किस किसको प्यार करूं 2’; 5वें दिन का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 0.1 (अर्ली रिपोर्ट) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 8.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. नाइट शोज के बाद फाइनल आंकड़े सामने आएंगे. हालांकि शुरुआती 5 दिनों में फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के जबरदस्त क्रेज के चलते कपिल शर्मा की यह फिल्म दबकर रह गई.

डे वाइज कलेक्शन

  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: 1.85 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: 2.5 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 3: 2.85 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 4: 0.9 करोड़ रुपये
  • Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: 0.1 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

‘किस किसको प्यार करूं 2’ टोटल कलेक्शन

फिल्म अब तक कुल 8.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

जानें फिल्म के कास्ट के बारे में

पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में कपिल शर्मा के साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस और सिमरन कौर मुंडी नजर आई थीं. वहीं अरबाज खान, शरत सक्सेना, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. जबकि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के साथ हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान नजर आ रही हैं, जो फिल्म में उनके प्यार की कहानी को आगे बढ़ाती हैं.

ALSO READ: Dhurandhar: मां का कत्ल, 3 शादियां-13 बच्चे, पाकिस्तान के कराची का गैंगस्टर रहमान कैसे बना डकैत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >