Kill OTT Release: हो जाए तैयार, लक्ष्य-राघव जुयाल की किल इस दिन ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट करें डेट

फिल्म किल अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. मूवी में लक्ष्य और राघव जुयाल मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Kill OTT release: लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म किल अब ओटीटी पर आने वाली है. फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. एक्शन से भरपूर इस मूवी में राघव का एक अलग अवतार फैंस को देखने को मिला. चलिए आपको बताते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी आ रही है.

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी किल

फिल्म किल 6 सितंबर 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म का छोटा सा क्लिप शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह सवारी खूनी होने वाली है! हम आ रहे हैं. किल 6 सितंबर को स्ट्रीमिंग होगी.

यूजर्स क्या कर रहे कमेंट

वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मास्टरपीस. एक यूजर ने लिखा, साल की बेस्ट फिल्मों में से एक. एक यूजर ने लिखा, उत्कृष्ट प्रदर्शन. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छी मूवी है क्या एक्शन है यार.

लक्ष्य ने फिल्म किल में अपने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा

लक्ष्य ने किल में फअी परफॉर्मेंस को लेकर मिल रहे तारीफ को लेकर सबको शुक्रिया कहा है. अपने किरदार अमृत को लेकर उन्होंने कहा, ये रोल के लिए कड़ी शारीरिक तैयारी की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हें अपने लिमिट से परे जाना था. साथ ही उन्होंने निर्देशक निखिल नागेश भट को मार्गदर्शक ते लिए क्रेडिट दिया.

राघव जुयाल ने अपने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा

राघव जुयाल ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि, विलेन फानी का रोल निभाना एक बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए गहरी प्रतिबद्धता और मेंटल तैयारी की जरूरत थी. साथ ही बताया कि उनके किरदार के ह्यूमर और व्यंग्य ने इसमें फिल्म में रोमांच ऐड कर दिया.

Also Read- Kill: क्या राघव जुयाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया? जानिए 4 दिन में की कितनी कमाई….

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >