जब पापा के साथ मिलकर Kiara Advani ने शादी में किया जमकर डांस, वायरल हो रहा VIDEO

Kiara Advani का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा अपनी दोस्त की शादी में जमकर डांस कर रही हैं.

Kiara Advani Dance Video Viral On Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा अपनी दोस्त की शादी में जमकर डांस कर रही हैं. इस डांस में उनका साथ उनके पापा भी दे रहे है. इस डांस में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है. दोनों खूब मस्ती में डांस कर रहे है. फैंस को कियारा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

Also Read: Kartik Aaryan को पसंद नहीं आया खाना, तो बहन को फेंका बालकनी से बाहर, देखें VIDEO

दरअसल, कियारा का यह वीडियो लॉकडाउन से पहले का है, जिसमें वो नाचती दिख रही है. इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में अपने पापा के साथ कियारा ने सॉन्ग क्यूटीपाई’ पर जमकर डांस किया. वहीं, कियारा उनके पिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कियारा के इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मेटिक में तले बनी फिल्म ‘गिल्टी’ में कियारा आडवाणी नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. यह कियारा आडवाणी का दूसरा नेटफ्लिक्स ओरिजिनल प्रोजेक्ट है. इससे पहले वह ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आ चुकी हैं. उससे पहले उन्होंने करीना और अक्षय के साथ मिलकर ‘गुड न्यूज’ से धमाल मचा दिया था.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2′ के अलावा वे अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में भी साथ दिखेंगी, जो 2020 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है. बता दें कि कियारा आडवाणी ने तेलुगू फिल्म ‘भारत अने नेनू’ से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में वह साउथ के दिग्गज एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >