Khatron Ke Khiladi 14: झलक दिखला जा के ये कंटेस्टेंट डर का करेंगे सामना, जानें नाम

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. झलक दिखला जा 11 के कई कंटेस्टेंट्स को भी शो का ऑफर दिया गया है. इसमें शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, ​​अद्रिजा सिन्हा और विवेक दहिया शामिल है.

Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी 14 सबसे प्रतीक्षित रियलिटी टीवी शो में से एक है. जबसे बिग बॉस 17 खत्म हुआ है, तबसे यह शो चर्चा में है. लोग इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इस बार कौन से सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करते नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने नए सीजन के लिए कास्टिंग शुरू कर दी है और बिग बॉस 17 के कई प्रतियोगियों जैसे अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल और विक्की जैन से शो के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि, उनमें से अभिषेक ने कथित तौर पर इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. बिग बॉस ओटीटी 2 स्टार जिया शंकर और आकांक्षा पुरी को भी ऑफर मिला है. हाल ही में फिल्मीबीट ने बताया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार हर्षद चोपड़ा को भी शो ऑफर किया गया है. हालांकि, कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. इस बार झलक दिखला जा 11 के कई कंटेस्टेंट्स को भी शो का ऑफर दिया गया है. शोएब इब्राहिम, मनीषा रानी, ​​अद्रिजा सिन्हा और विवेक दहिया को ऑफर दिया गया है. अब झलक दिखला जा 11 के एक और प्रतियोगी का नाम सामने आया है जो शो का हिस्सा बन सकता है. जी हां, टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक झलक दिखला जा 11 की स्टार संगीत फोगाट और अद्रिजा सिन्हा को रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ऑफर किया गया है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: मनीषा रानी-शोएब इब्राहिम के बाद झलक दिखला जा का ये कंटेस्टेंट आएगा नजर, अभी जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >