Khatron Ke Khiladi 14 को होस्ट करने के लिए इतना चार्ज करेंगे रोहित शेट्टी, ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं भाग

1 / 1
Khatron Ke Khiladi 14 को होस्ट करने के लिए इतना चार्ज करेंगे रोहित शेट्टी, ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं भाग
फुल स्क्रीन में देखें

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि निर्देशक ने अपनी फीस बढ़ा दी है.

Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट आधारित रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर हर दिन कई तरह के बज सामने आ रहे हैं. इस साल भी कई पॉपुलर कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे.

रियालिटी शो को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और जानना चाहते हैं कि इस सीजन में कौन से प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और ये कब ऑनएयर होगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

हालांकि एक बात पक्की है कि रोहित शेट्टी होस्ट के तौर पर शो में वापसी करेंगे. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए रोहित शेट्टी की फीस में भारी बढ़ोतरी हो सकती है.

कथित तौर पर, रोहित शेट्टी प्रति एपिसोड लगभग 60 से 70 लाख रुपये चार्ज करेंगे. यानी पूरे सीजन के लिए उनकी सैलरी 16 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी. पिछले सीजन में, उन्होंने कथित तौर पर प्रति एपिसोड 50 लाख रुपये चार्ज किए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी और खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट नए सीजन की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे. शूटिंग मई 2024 में शुरू होने की उम्मीद है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगे ये स्टार्स, जानें कब ऑनएयर होगा रोहित शेट्टी का रियालिटी शो

खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रतियोगियों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि नील भट्ट से शो के लिए संपर्क किया गया है. पिछले सीजन में उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा हिस्सा थीं.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का नाम भी खतरों के खिलाड़ी 14 से जुड़ रहा है. वे बिग बॉस 17 में एक साथ थे और यह जोड़ी अक्सर अपने झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती थी.

खतरों के खिलाड़ी 14 के संभावित प्रतियोगियों में झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा रानी भी शामिल हैं. अभिषेक मल्हान से लेकर मुनव्वर फारुकी और शोएब इब्राहिम का नाम भी सामने आ रहा है. उम्मीद है कि खतरों के खिलाड़ी जुलाई 2024 से ऑन-एयर होगा.

Read Also- Khatron Ke Khiladi 14: शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव! VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >