Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 8 कंफर्म कंटेस्टेंट, दो तो बिग बॉस 14 में मचा चुके हैं हंगामा

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर नया अपडेट सामने आया है. शो में अब कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है. चलिए आपको बताते हैं इस सीजन कौन-कौन से स्टार्स इसका हिस्सा बन रहे हैं.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जल्द ही आने वाला है. शो को लेकर मेकर्स ने अबतक सस्पेंस बनाया हुआ था. हालांकि अब मेकर्स ने कुछ नाम रिवील कर दिया है, जिसके बाद दर्शक शो देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए है. गशमीर महाजनी से सबसे पहले कंफर्म किया था कि वो इसका हिस्सा होंगे और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. उसके बाद कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और आसिम रियाज का नाम सामने आया. अब कुछ और नाम का खुलासा हो चुका है. चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में.


खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में ये कंटेस्टेंट ले रहे भाग
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, करण वीर मेहरा, अदिति शर्मा और नियति फतनानी भाग ले रहे हैं. उनका नाम कंफर्म बताया जा रहा है. अभिषेक कुमार ने मीडिया के सामने बयान जारी कर कहा कि वो खतरों के खिलाड़ी में भाग ले रहे है और इस शो में अपना बेस्ट देंगे. वहीं, अदिति शर्मा ने एक बयान में शो में शामिल होने को लेकर कहा, “एक अभिनेत्री होने का मतलब सीमाओं को पार करना और अपनी सीमाओं का परीक्षण करना है, मुझे खतरों के खिलाड़ी के साथ बिल्कुल नए स्तर पर ऐसा करने का मौका मिला है.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में आसिम रियाज लगाएंगे जान की बाजी, इन दो नामों पर लगी मुहर

Anupama: ये रिश्ता क्या कहलाता के ये एक्टर अब बनेंगे तोशू, अभीरा से है खास कनेक्शन

नियति फतनानी, करण वीर मेहरा, समर्थ जुरेल ने कही ये बात
तेरे इश्क में घायल फेम एक्ट्रेस नियति फतनानी भी खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा होंगी. उन्होंने कहा, खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन रियलिटी शो के क्षेत्र में मेरी शुरुआत होगी और मैं इसे लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं. वहीं, करण वीर मेहरा भी शो से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, मैं खतरों के खिलाड़ी 14 की एड्रेनालाईन-पैक सवारी का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं. जबकि बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल भी खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा, खतरों के खिलाड़ी एक पूरी तरह से अलग चुनौती पेश करता है. मैं एक नई साहसिक जगह पर स्टंट करने के रोमांच को शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >