Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से इस पॉपुलर बहू का कटा पत्ता, हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीते दिनों जहां कहा जा रहा था कि रूही चतुर्वेदी और रोहित बोस रॉय का सफर खत्म हो गया है. वहीं अब एक और बहू को रोहित शेट्टी के शो से आउट कर दिया गया.

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आते रहते हैं. इन-दिनों दक्षिण अफ्रीका में पूरे जोरों से शूटिंग चल रही है. कंटेस्टेंट वीडियोज और फोटोज से स्टंट की झलक साझा करते रहते हैं. रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा और अन्य सेलेब्स फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शो में चौथा एलिमिनेशन हुआ है और पॉपुलर बहू का सफर खत्म हो गया है.

अंजुम फकीह खतरों के खिलाड़ी 13 से हुई बाहर?

खतरों के खिलाड़ी 13 के फैंस अपडेट्स देखना नहीं चाहते हैं, क्योंकि वो एपिसोड के साथ सभी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, लेकिन अब जो खबर आई है, उसे सुनकर सब शॉक्ड हो जाएंगे, क्योंकि रोहित शेट्टी के शो में चौथा एलिमिनेशन हुआ है.बिग बॉस खबरी के मुताबिक अंजुम फकीह को एलिमिनेट होना पड़ गया, वह लास्ट तक अपने पास से फियर फंदा नहीं हटा पाई, जिसके बाद उन्हें अलविदा कहना पड़ा. हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि अभी एलिमिनेट हुए प्रतियोगी साउथ अफ्रीका में ही रहेंगे, वह वाइल्ड कार्ड के तौर पर वापसी कर सकते हैं.

केकेके 13 एलिमिनेशन पर अधिक अपडेट

इससे पहले खबर आई थी कि रूही चतुर्वेदी और रोहित बोस रॉय को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. रोहित तो स्टंट करते वक्त घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने के लिए कहा था. एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित रॉय ने स्टंट करते हुए खुद को घायल कर लिया और कहा जा रहा है कि मेकर्स रोहित का इलाज करने के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए केपटाउन में ही रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चोट ऐसी है कि रोहित को ठीक होने में समय लग सकता है और इसलिए, संभावना है कि रोहित भविष्य में शो में भाग नहीं ले पाएंगे. अभी तक न तो निर्माताओं और न ही रोहित ने चोट के बारे में कुछ भी पुष्टि की है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 से अब तक तीन कंटेस्टेंट हो चुके हैं एलिमिनेट,रोहित शेट्टी संग टास्क करते वक्त छूटे पसीने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >