Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो इस दिन से होगा शुरू, खतरों से खेलेंगे ये सेलेब्स

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का मोस्ट अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. आईये जानते हैं कि शो कब से शुरू होगा, कहां इस बार शूटिंग होगी और कौन-कौन से कंटेस्टेंट इसमें भाग लेंगे.

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 13 एक ऐसा शो है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस के बाद अगर किसी रियालिटी शो का दर्शकों को इंतजार रहता हैं, तो वो खतरों का खिलाड़ी है. इस शो में सेलेब्स अपने डर का सामना करते है. इन-दिनों कई सेलेब्स के शो में भाग लेने की चर्चा है. प्रतियोगी मई में अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे. अब, कहा जा रहा है कि नागिन स्टार शरद मल्होत्रा शो का हिस्सा बन सकते हैं.

नागिन स्टार खतरों के खिलाड़ी का बन सकते हैं हिस्सा

टेलीचक्कर.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने उन्हें नए सीजन के लिए अप्रोच किया है. अभिनेता ने शो की लगभग पुष्टि कर दी है. इससे पहले भी शरद मल्होत्रा ​कलर्स के साथ कई हिट शो कर चुके हैं. उन्होंने नागिन 5 में सुरभि चंदना के साथ काम किया था. प्रियंका चाहर चौधरी ने रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 13 में आने से इनकार कर दिया है. बिग बॉस 16 से, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम निश्चित नाम हैं. मेकर्स ने एमसी स्टेन से भी पूछा है. चर्चा में अन्य नाम हेली शाह, सिम्बा नागपाल, मोहसिन खान और एरिका फर्नांडीस हैं.

इस दिन से ऑनएयर होगा शो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग मई महीने से शुरू हो जाएगी. जहां रोहित शेट्टी सभी खिलाड़ियों को 440 वोल्ट का झटका देंगे. वहीं टीवी पर ये शो 17 जुलाई से ऑनएयर हो सकता है. बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो से जुड़ी जानकारी शेयर की है. उसमें लिखा है, शो कलर्स चैनल पर 17 मार्च से शुरू होगा. ये हर शनिवार और रविवार 9:30 बजे शुरू होगा. वहीं यूएइ में रात को साढ़े 8 बजे इसे देख सकते हैं. बता दें कि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

Also Read: Allu Arjun Net Worth: OTT प्लेटफॉर्म के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, एक फिल्म का इतना करते हैं चार्ज, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >