Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी संग काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं ऐश्वर्या शर्मा, पति नील हुए इमोशनल

गुम है किसी के प्यार में अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली है. अब उन्होंने कहा कि कुछ नया करने के लिए पुराने यादों से दूर जाना पड़ता है. साथ ही वह रोहित शेट्टी संग काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

गुम है किसी के प्यार में अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही रोहित शेट्टी के शो, खतरों के खिलाड़ी 13 में धमाल मचाने वाली है. एक्ट्रेस डर का सामना और खतरनाक स्टंट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कहा था, इस शो में ऐश्वर्या पाखी का किरदार निभाती थी. हालांकि जब ऐश्वर्या ने शो छोड़ा था, तब सभी को लगा था कि वह प्रेग्नेंट हैं, अब अभिनेत्री ने इनसब रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

गुम है किसी के प्यार में को लेकर क्या बोली ऐश्वर्या

पिंकविला के साथ इंटरव्यू में, ऐश्वर्या शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की. उन्होंने कहा, यदि आप केवल एक शो से बंधे हैं, तो आप अन्य बेहतर अवसरों से चूक सकते हैं, और मैं कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती. मैंने पहले ही शो छोड़ने का निर्णय ले लिया था और यहां तक कि नोटिस पीरियड सर्व किया, उसके बाद मुझे ये शो ऑफर हुई थी. नील और मेरे करीबी दोस्त जानते हैं कि मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं.

https://www.instagram.com/p/Cr7e1adKj_C/
खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने पर कैसा था नील भट्ट का रिएक्शन

गुम है किसी के प्यार में विराट की मुख्य भूमिका निभाने वाले उनके पति नील भट्ट ने इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी, इस बारे में साझा करते हुए उन्होंने कहा, “खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने को लेकर नील मुझसे ज्यादा उत्साहित हैं.” वह मेरे लिए बहुत खुश हैं और भावुक भी हैं, क्योंकि मैं यहां उनके साथ नहीं रहूंगी. हालांकि, वह मेरे लिए खुश हैं और मुझ पर खुद से ज्यादा भरोसा रखते हैं.”

Also Read: रवीना टंडन संग अक्षय कुमार ने कर ली थी सगाई… इस कारण शादी से कुछ दिन पहले टूटा रिश्ता
खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट कंफर्म

साहसिक रियलिटी शो, खतरों के खिलाड़ी 13, जल्द ही शुरू होने वाला है. प्रतियोगी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने और इस आकर्षक यात्रा की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐश्वर्या शर्मा के अलावा, इस सीजन के लिए प्रतियोगियों की पुष्टि की गई सूची में अरिजीत तनेजा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, डेज़ी शाह, रोहित बोस रॉय, अंजलि आनंद, साउंडस मौफकीर, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, नायरा बनर्जी और रूही चतुर्वेदी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >