KBC 14: 7.5 करोड़ जीतने से चूके शाश्वत गोयल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बिग बी के सामने फूट-फूटकर रोने लगे, VIDEO

अमिताभ बच्चन के क्विज शो में यूं तो हर दिन कई प्रतियोगी आते हैं. लेकिन कुछ ऐसे होते है. जो लोगों के मन में घर कर जाते है. इसी में से एक कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल है. उन्होंने 75 लाख जीते, लेकिन जब हॉटसीट से उठे, तो फूट-फूटकर रोने लगे.

KBC 14: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में कंटेस्टेंट अपने सपने पूरे करने के लिए हॉटसीट पर बैठते हैं और लाखों रुपये जीतते है. शो में बिग बी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते दिखाई देते है. कई बार उनके संघर्ष की कहानी सुनकर रो भी पड़ते है. लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर शाश्वत गोयल को देखा गया. उन्होंने अपनी सूझबूझ से 75 लाख रुपये जीते. वहीं बात में उन्होंने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीत कर करोड़पति बन गए.

शो में शाश्वत हो गये इमोशनल

एपिसोड के दौरान, अमिताभ बच्चन ने शाश्वत से पूछा कि वह पुरस्कार राशि का क्या करेंगे. जिसके बाद प्रतियोगी एकाएक इमोशनल हो गए और उन्होंने साझा किया कि वह पैसे को एक उपलब्धि के रूप में नहीं देखते हैं और यह सब दान करेंगे. शाश्वत ने पहले एपिसोड में साझा किया था कि उन्होंने अपनी मां को खो दिया और कहा कि इस घटना ने उन्हें महसूस करवाया कि जीवन में भौतिकवादी चीजें मायने नहीं रखती हैं. ”इस पैसे का मेरे लिए कोई मतलब नहीं है, क्योंकि जब से मेरी मां के साथ ऐसा हुआ है, जीवन के प्रति मेरा नजरिया बदल गया है. मुझे एहसास हुआ कि मेटेरियल चीजें यहीं रह जाएंगी और हम दुनिया छोड़ देंगे. मेरा ध्यान केवल खुशी और समाज को वापस देने पर है.”

जीती हुई राशि करेंगे दान

जीत की राशि के बारे में बात करते हुए शाश्वत ने कहा कि उनके पास अभी इसके बारे में कोई ठोस योजना नहीं है, लेकिन वह इसे उन परिवारों को दान करने का इरादा रखते हैं, जिनकी किस्मत कोविड -19 के विनाशकारी प्रभावों के बाद बदल गई है. अमिताभ भी उनसे काफी इंप्रेस नजर आए. उनकी बातें सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई.

Also Read: KBC 14: कविता चावला के बाद शाश्वत गोयल बने करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल का दिया जवाब, जानें कौन है वो?

शाश्वत ने अपनी मां की कहानी सुनाकर सबको कर दिया इमोशनल

यही नहीं शाश्वत ने केबीसी के मंच पर अपने कंपैनियन सीट को खाली रखा था. इसके पीछे का कारण काफी इमोशनल कर देने वाला है. शाश्वत ने बताया कि जब से केबीसी शुरू हुआ है, तब से वह अपने मां के साथ हर रोज शो देखा करता था. उनकी मां का सपना था कि मेरा बेटा भी एक दिन हॉटसीट पर बैठेगा. हालांकि भगवान को कुछ और मंजूर था, दूसरी कोरोना की लहर में शाश्वत की मां का निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >