KBC 14: रेखा या जया बच्चन नहीं, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हैं अमिताभ बच्चन की फेवरेट, यहां जानिए

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन कई दिलचस्प बातें दर्शकों को बताते है. कभी वो अपनी जिंदगी के पुराने किस्से तो कभी स्कूल के दिनों की बातें कंटस्टेंट से करते दिखते है. बिग बी ने शो में खुलासा किया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन कई दिलचस्प बातें दर्शकों को बताते है. कभी वो अपनी जिंदगी के पुराने किस्से तो कभी स्कूल के दिनों की बातें कंटस्टेंट से करते दिखते है. बिग बी ने शो में खुलासा किया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर वैभवी भारतभाई नजर आई. वैभवी अपने साथ सिर्फ 10 हजार रुपए लेकर गई. वैभवी ने 3,20,000 के सवाल का गलत जवाब दिया, जिसके बाद वो नीचे गिरकर 10 हजार पर आ गई.

वैभवी से बिग बी 20,000 रुपये के सवाल में एक ऑडियो सुनाते है औऱ पूछते है ये गाना किस फिल्म का है. इसका सही जवाब वैभवी देती है और कहती है, गंगूबाई काठियावाड़ी. वैभवी कहती है वो उनकी फेवरेट है. बिग बी कहते है, बहुत फेवरेट है ना. सबकी फेवरेट है, मेरी भी फेवरेट है.

अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म ऊंचाई थी जो 11 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित एक एडवेंचर ड्रामा है. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. बिग बी अगली बार प्रोजेक्ट के में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे.

कौन बनेगा करोड़पति 14 7 अगस्त को शरू हुआ था. इन दिनों केबीसी जूनियर्स चल रहा है. शो में बच्चे अमिताभ बच्चन से दिलचस्प सवाल पूछते नजर आते है. शो का ये सीजन अगले महीने खत्म होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >