KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा 75 लाख रुपए का ये सवाल, कंटेस्टेंट करण को करना पड़ा क्विट, जानिए सही जवाब

क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में करण इंद्रसिंह ठाकोर हॉटसीट पर दिखे. करण के ज्ञान को देखकर बिग बी उनसे काफी इम्प्रेस हुए. करण ने 75 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया. चलिए बताते है आपको इस सवाल का सही जवाब क्या है.

Kaun Banega Crorepati 14: सोनी चैनल पर आने वाला अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 14) एक लोकप्रिय शो है. लेटेस्ट एपिसोड में हॉटसीट पर करण इंद्रसिंह ठाकोर नजर आए थे. करण ने अपने ज्ञान के बल पर 50 लाख जीत लिए. 75 लाख के सवाल पर करण ने गेम छोड़ दिया. चलिए बताते है आपको वो कौन सा सवाल था.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में करण इंद्रसिंह ठाकोर

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में करण इंद्रसिंह ठाकोर ने 50 लाख रुपए जीते. लेकिन 75 लाख के सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया. 50 लाख के लिए सवाल था- प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्सऔर रे ईम्स ने भारत को अपनी यात्रा के बाद किस दैनिक वस्तु का वर्णन ‘द ग्रेटेस्ट, द मोस्ट ब्यूटीफुल’ के रूप में किया गया था? इसका सही आंसर है- लोटा

75 लाख का सवाल

75 लाख के सवाल पर करण ने गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- इनमें से किसे उनके काम के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था, जो बाद में गलत साबित हुआ? ऑप्शन है-

  • A. ओसवल्ड एवरी

  • B. जोसाया डब्लू गिब्स

  • C. गिल्बर्ट एन लुईस

  • D. जोहानेस फिबिगर

  • इसका सही जवाब है- जोहानेस फिबिगर

Also Read: KBC 14: कंटेस्टेंट ने किया कुछ ऐसा, शरमा गए अमिताभ बच्चन, कामदेव से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए अनिकेत
बिग बी बोले- मान गए आपके ज्ञान को

करण इंद्रसिंह ठाकोर का एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. करण एक मैकेनिकल इंजीनियर के साथ-साथ वो किसान भी है. वो कौन बनेगा करोड़पति 14 में अपनी पत्नी के साथ आए थे. करण वीडियो में कहते दिख रहे है वो पूरी जिंदगी किसान रहेंगे. वीडियो में वो फटाफट हर सवाल का जवाब देते दिखे. उनका ज्ञान देखकर बिग बी बोलते है, मान गए आपके ज्ञान को.

अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी. बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, एक और साथी, मित्र व रचनात्मक कलाकार हमें छोड़कर चला गया. अचानक बीमारी आई और वह समय से पहले चले गए. वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और भगवान को भी हंसाते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >