Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद केबीसी छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में सुधार कर रहे हैं

Kaun Banega Crorepati: कुछ महीने पहले ऐसी अफवाहें आई थी कि सदी के महानायक अभिताभ बच्चन ने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की होस्टिंग छोड़ दी है. उनके बाद सलमान खान यह जिम्मेदारी संभालने वाले थे. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस बिग बी को ही फेवरेट कह रहे थे. अब एक्टर ने केबीसी छोड़ने की अफवाहों पर बात की.

Kaun Banega Crorepati: इस साल मई में जब बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ छोड़ने की अफवाहें सुर्खियों में आईं, तो उनके फैंस का दिल टूट गया. हालांकि कहा जा रहा था कि सलमान खान, बिग बी की जगह शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, लेकिन अब अमिताभ ने स्पष्ट किया है कि वह अभी भी इस क्विज-आधारित रियलिटी शो से जुड़े हुए हैं.

क्या अमिताभ बच्चन ने छोड़ दिया कौन बनेगा करोड़पति

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर खुलासा किया कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. दिग्गज अभिनेता ने रिहर्सल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “शुरू कर दिया काम.” इसके बाद अमिताभ ने बताया कि वह उन लोगों के साथ वापस आकर खुश हैं, जो जीवन में सुधार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “और तैयारी शुरू हो गई है…लोगों के पास वापस आने की…जीवन और जीवनयापन में सुधार लाने की उनकी इच्छाओं में उनके साथ रहने की…वह अवसर जो जीवन बदल देता है…एक घंटे में…मेरा प्यार और सम्मान.”

सोनी टीवी ने प्रोमो ��िया था जारी

सोनी टीवी ने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोमो वीडियो के जरिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की घोषणा की थी. प्रोमो में, अमिताभ ने पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज का किरदार निभाया था, जो शो की वापसी का संकेत था. उन्होंने बताया कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और फैंस को सोनी लिव ऐप, एसएमएस या आईवीआर कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. हालांकि प्रीमियर की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है. अमिताभ बच्चन साल 2000 में केबीसी की शुरुआत से ही इसके होस्ट रहे हैं, हालांकि तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- कौन है Alia Bhatt की एक्स पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी? जिन्हें 76 लाख चुराने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >