KBC 12 Updates : हॉटसीट पर बिहार की रूबी सिंह, झारखंड से भी है खास कनेक्शन, यहां देखें KBC Play Along के आज के विनर्स की पूरी लिस्‍ट

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को दर्शक काफी प्यार मिल रहा है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. पिछले 11 सीजन से महानायक इस गेम शो का चेहरा हैं, जो आज भी दर्शकों को काफी भा रहे हैं. केबीसी सीजन 12 के पहला करोड़पति भी मिल गया है. नाजिया नसीम पर आधारित एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित होने वाला है, जिसमें उनसे जैकपॉट प्रश्न पूछा जाएगा. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

Live Updates
10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

हॉटसीट पर बिहार की रूबी सिंह, झारखंड से भी है खास कनेक्शन

बिहार के कटिहार की रहने वाली रूबी सिंह केबीसी की हॉटसीट पर पहुंच गई हैं. रूबी के पिता का स्थानंतरण के कारण झारखंड के धनबाद में उनका पालन पोषण हुआ. वो केबीसी से पैसे जीतकर अपने ससुराल वालों के लिए एक घर बनाना चाहती हैं.

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

कौन बनेगा करोड़पति के 5 नवंबर के लखपति विजेताओं की लिस्ट

  • निशा सिंघल (कैथल)

  • करण कुंदनानी (बंगलुरू)

  • तजिंदर सिंह (जामनगर)

  • यश विजय सिंह (बंगलुरू)

  • आशु गुप्ता (करनाल)

  • मधु सक्सेना ( उत्तर प्रदेश)

  • राकेश कुमार झा ( बोका स्टिल सीटी)

  • हर्षित (वडोदरा)

  • प्रदीप वाघेला ( राजपुर)

  • डॉ अभिषेक (वसई)

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

गुंजन ने क्विट किया शो, इस सवाल में उलझीं

प्रश्न – मुंबई का नेविल हाउस किस कपड़ा कंपनी का मुख्यालय है

सही जवाब – बांबे डाइंग

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

गुंजन ने पार किया दूसरा पड़ाव, ये था सवाल

प्रश्न – किसने क भूखे ब्राह्मण के भेष में, अर्जुन और श्रीकृष्ण से कांडव वन को जलाने में मदद मांगी थी

सही जवाब – अग्निदेव

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

गुंजन ने पार किया पहला पडाव, जीते 10 हजार रुपये

सवाल : भारतीय वायु सेना री पायलट गुंजन सक्सेना, जिनके जीवन पर एक फिल्म बनी है, किस युद्ध में भाग लिया था

सही जवाब : कारगिल युद्ध 1999

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

हॉटसीट पर वाराणसी की गुंजन लता

पेशे से बैंकर गुंजन लता केबीसी की हॉटसीट पर पहुंच गई हैं. फिलहाल वो अहमदाबाद में रहती हैं. बैंक प्रबंधक के रूप में काम कर रहीं गुंजन कोरोना वायरस के दौर में एक बैंकर के रुप में काफी काम किए हैं,

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

इस सवाल पर उलझे हार्दिक, क्विट किया शो

सवाल : किस पनडुब्बी का नाम अरब सागर में पाई जाने वाली एक प्रकार की मछली से प्रेरित है, जिसे 2019 में भारतीय सेना में शामिल किया गया है

सही जवाब : आईएनएस खंडेरी

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

KBC Play Along के 3 नवंबर के विनर्स

  • हर्ष प्रजापत ( जोधपुर)

  • पिंकी ज्वारानी (सतना)

  • सलमान अहमद सिद्दीकी (राजगढ़)

  • प्रभात महंता (असम)

  • शेखर पांडे (पुणे)

  • शोभा खेस (कोलकाता)

  • रश्मि गोयस (राजस्थान)

  • रुचा समदानी (महाराष्ट्र)

  • अभिजीत समदानी (महाराष्ट्र)

  • निधी उपाध्याय (जयपुर)

10:44 PM. 5 Nov 20 10:44 PM. 5 Nov

नाजिया नसीन बनीं केबीसी सीजन 12 की पहली करोड़पति

कंटेस्टेंट नाजिया नसीम (Nazia Nasim) इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं. केबीसी के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि नाजिया ने एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया है. वीडियो में अमिताभ बच्चन खुद ऐलान कर रहे हैं कि नाजिया ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं. बता दें कि नाजिया नसीम के करोड़पति बनने वाला एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा.

KBC Play Along : कौन बनेगा करोड़पति बना रहा है घर बैठे लखपति, ऐसे खेलें केबीसी प्ले अलॉन्ग, यहां देखें 5 नवंबर के विनर्स की लिस्ट

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

बिग बी के साथ हॉट सीट पर बिजनेसमैन हार्दिक पाटिल

बिग बी के साथ हॉट सीट पर मुंबई के बिजनेसमैन हार्दिक पाटिल पहुंच गए है. हार्दिक से मिलते ही अमिताभ बच्चन ने उनसे उनकी उम्र पूछ डाली, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वो 24 साल के है. उन्हें डांस का बेहद शौक है.

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

केबीसी प्ले अलॉन्ग 4 नवंबर के विजेता

  • राजश्री महेंद्र जैन (महाराष्ट्र)

  • मधुरिमा सक्सेना (गुरुग्राम)

  • कृष कुमार (पुणे)

  • शेलेंद्र कुमार (बिहार)

  • विश्व गुप्ता (सोलन)

  • नीरज प्रजापति (चतरा)

  • गौतम कुमार ( मुज्जफरपुर)

  • विवेक त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश

  • गौरव कुमार (अलवर)

  • मुकेश कुमार (अहमदाबाद)

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

जाने कौन लिखता है केबीसी का स्क्रिप्ट

शो में बोले जानेवाले हिंदी और उर्दू के बेहतरीन शब्दों का श्रेय जाता है लेखक आरडी तैलंग को. तैलंग ही वो शख्स हैं जो साल 2000 से लेकर 2020 तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. इतने सालों में उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन के लिए ही नहीं बल्कि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरुख खान के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी थी.

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

रिकॉर्ड तोड़ा था

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था. जिसमें उन्होंने 14 सवाल पूछे थे. जिसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल SONYLIV यूजर्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC 12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था. जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे.

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

How to Register For KBC Play Along 2020

मोबाइल पर प्‍ले स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा. मेनू से “केबीसी प्ले अलॉन्ग” पर क्लिक करना होगा. Google या फेसबुक अकाउंट का उपयोग कर लॉगिन करें. नियम और शर्तों के लिए स्‍वीकृति दे. भाषा चुनें. ‘प्‍ले नाऊ’ ऑप्‍शन पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस रजिस्टर करें. जरूरत पड़ने पर केबीसी आपसे संपर्क कर सकती है. लिंग, उम्र, व्यवसाय और शिक्षा से संबंधित प्रश्नों सहित प्रोफ़ाइल संबंधी प्रश्नों के उत्तर दें. कृपया ध्यान दें कि ये प्रश्न अनिवार्य हैं और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए खिलाड़ी को 20 अंक दिए जाएंगे.

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

कोरोना के कारण ऑडियंस नहीं हैं केबीसी का हिस्सा

वैसे तो इस साल कोरोना के संक्रमण के कारण शो में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. इस बार ऑडियंस को शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है. आपको बता दें कि इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन को भी शो का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

8:40 PM. 5 Nov 20 8:40 PM. 5 Nov

ऐसे खेल सकते हैं KBC Play Along

इसके लिए आपको सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. इसी एप के जरिए आप गेम खेल सकते हैं और हर रोज 10 विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बार खास बात यह भी है कि आप टीम बनाकर भी खेल सकते हैं. आप अपने दोस्‍तों और परिवार के सदस्‍यों को इन्‍वाइट कर सकते हैं. टीम के सभी सदस्यों का स्कोर टीम का कुल स्कोर होगा. हर रोज एक टीम को भी विजेता चुना जाएगा जिसे एक लाख रुपये दिए जायेंगे.

मुख्य बातें

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 : कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन को दर्शक काफी प्यार मिल रहा है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. पिछले 11 सीजन से महानायक इस गेम शो का चेहरा हैं, जो आज भी दर्शकों को काफी भा रहे हैं. केबीसी सीजन 12 के पहला करोड़पति भी मिल गया है. नाजिया नसीम पर आधारित एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित होने वाला है, जिसमें उनसे जैकपॉट प्रश्न पूछा जाएगा. आपको बता दें कौन बनेगा करोड़पति घर बैठे लखपति बनने का भी मौका दे रहा है. KBC Play Along (Play Along option on SonyLIV app) के तहत हर दिन 10 लखपति को चुना जाएगा. इस बार Har Din 10 Lakhpati बनने का मौका आपके पास होगा. कुछ ही देर में आज के 10 लकी विनर्स की घोषणा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >