Kaun Banega Crorepati 12 registration: अभिताभ बच्चन ने पूछा आयुष्मान की फिल्म से जुड़ा दूसरा सवाल, क्‍या आपको आता है जवाब?

Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 12) का रजिस्‍ट्रेशन शनिवार शाम से शुरू हो चुका है. अमिताभ का सबसे पहला सवाल कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ था. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा सवाल आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला से पूछा गया है.

Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 12) का रजिस्‍ट्रेशन शनिवार शाम से शुरू हो चुका है. अमिताभ का सबसे पहला सवाल कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ा हुआ था. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए दूसरा सवाल आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म बाला से पूछा गया है.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 12 registration: शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन, अभिताभ बच्चन ने पूछा पहला सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

अमिताभ ने पूछा- फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है?

a. बाल सफेद होना

b. समय से पहले बुढ़ापा

c. याददाश्त खो जाना

d. समय से पहले गंजापन

केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल दर्शकों से अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर पूछा था. पूरा विश्‍व कोरोना वायरस की चपेट में है और इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों को जान जा चुकी है. ऐसे में अमिताभ बच्चन का पहला सवाल था कि चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड 19 की पहचान हुई थी? इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था.

आपको इस सवाल का सही जवाब लिखकर एसएमएस (SMS) या सोनीलिव (SonyLIV) एप के जरिये भेजना होगा. यह प्रक्रिया 22 मई तक चलेगी. अमिताभ बच्‍चन हर रोज रात 9:00 बजे दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे, जिसका सही जवाब लोगों को भेजना होगा. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से संपर्क किया जाएगा. तीसरे चरण में चुने हुए प्रतिभागियों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी और उन्हें अपना वीडियो बनाकर सोनी लिव के माध्यम से भेजना होगा. चौथे और आखिरी चरण में चुने हुए प्रतिभागियों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू होगा.

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रतिभागी को KBC 12 में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. इस बार सबसे खास बात यह है कि प्रोमो रिकॉर्डिंग से लेकर प्रतिभागियों के चुनाव तक पूरी प्रोसेस घर बैठे डिजिटल माध्यम से होगी. रजिस्ट्रेशन प्रोमो का वीडियो अमिताभ बच्चन ने अपने घर से ही शूट किया है. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन ने इसका जिक्र अपने ब्‍लॉग में इस शो की शूटिंग का जिक्र किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >