Katrina Kaif फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर विक्की कौशल संग हुई रोमांटिक, शेयर किया Unseen Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आज ही के दिन एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. कपल की शादी को एक साल पूरे हो गए है. इस खास मौके पर कैटरीना ने विक्की संग रोमांटिक फोटोज शेयर की और दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने बीते 9 दिसंबर 2021 को शाही अंदाज में एक दूसरे संग शादी रचाई थी. दोनों की वेडिंग काफी सीक्रेट तरीके से हुई थी और इसने लाइमलाइट भी बटौरी. आज कपल की शादी को एक साल पूरे हो गए है. दोनों पहाड़ों की हसीन वादियों में इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अब कैटरीना और विक्की दोनों ने ही काफी खास अंदाज में एक दूसरे को पहली वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी.

कैटरीना कैफ ने शेयर की फोटो

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ने ही कुछ तसवीरें अपनी शादी की पोस्ट की, वहीं कुछ अन्य फोटोज थे, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे थे. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की. पहली तस्वीर उनकी ग्रैंड वेडिंग की है. विक्की और कैटरीना दोनों ही रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटोज में दोनों पहाड़ों की ठंडी में एंजॉय कर रहे है. अभिनेत्री लाल रंग के टर्टल नेक स्वेटर में खूबसूरत लग रही हैं और वहीं विक्की ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक टोपी पहन रखी है. एक वीडियो है, जिसमें विक्की पंजाबी गाने पर डांस कर रहे हैं. वीडियो को कैप्चर करती नजर आ रही कटरीना अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा, ‘माय रे ऑफ लाइट हैप्पी वन ईयर……..’

विक्की कौशल ने शेयर की अनसीन फोटोज

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की. पहली उनकी शादी की एक तस्वीर है, जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे है. अगली तस्वीर में विक्की और कैटरीना रोमांटिक पोज देते हुए एक दूसरे पर लेटे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, ‘समय उड़ता है..लेकिन यह आपके साथ सबसे जादुई तरीके से उड़ता है मेरे प्यार…हमारी शादी को एक साल मुबारक हो… मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं, जितना तुम कभी सोच भी नहीं सकती!’

Also Read: Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ के गाने पर शहनाज गिल संग नाचे सलमान खान, सना की तारीफ में भाईजान ने कही ये बात
विक्की कौशल और  कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें, विक्की अगली बार गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे. अभिनेता के पास सारा अली खान, सैम बहादुर और आनंद तिवारी की अनटाइटल्ड फिल्म है. कैटरीना को आखिरी बार फोन भूत में सह-कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ देखा गया था. हॉरर-कॉमेडी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया था. इसके बाद, वह टाइगर 3 में सलमान खान के साथ काम करेंगी. इसे फिल्म निर्माता मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और यह दिवाली 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. अभिनेत्री के पास विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन निर्देशित मेरी क्रिसमस और अली अब्बास जफर की एक सुपरहीरो फिल्म भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >