Katha Ankahee Off Air: कथा अनकही के ऑफ-एयर होने पर वियान ने तोड़ी चुप्पी! कहा- यह शो के प्रति…

शो कथा अनकही को लेकर खबरें चल रही है कि सीरियल ऑफ-एयर हो जाएगा. सीरियल में अदिति शर्मा और अदनान खान मुख्य रोल निभा रहे हैं. ऑफ एयर होने की खबर वायरल होने पर फैंस ने एक्स पर ‘एक्सटेंड कथा अनकही’ ट्रेंड करवाया था.

Katha Ankahee Off Air: अदनान खान और अदिति देव शर्मा स्टारर शो कथा अनकही जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. सीरियल में अदिति शर्मा कथा सिंह की भूमिका निभाती हैं, जबकि अदनान खान वियान रघुवंशी का रोल प्ले करते है. शो को ऑफ एयर की खबर से फैंस काफी दुखी हो गए थे. शो तुर्की ड्रामा वन हंड्रेड नाइट्स का रीमेक है. कथा अनकही एक अकेली मां और उसके बेटे की कहानी है. अपने बेटे के बीमारी के इलाज के लिए वियान से कथा पैसे मांगती है. वियान, कथा के सामने ऐसी शर्त रखता है, जिसे जानकर वो टूट जाती है. वियान पैसे उधार देने के बदले कथा के साथ वन-नाइट स्टैंड की मांग करता है. जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. इस बीच ऑफ एयर होने की खबरों पर अदनान ने चुप्पी तोड़ी है.

कथा अनकही के ऑफ एयर पर वियान ने तोड़ी चुप्पी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथा अनकही का आखिरी एपिसोड 1 दिसंबर को आएगा. ऑफ एयर होने के खबर जानने के बाद फैंस ने ट्विटर (अब एक्स) पर ‘एक्सटेंड कथा अनकही’ ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए इस खबर पर अपनी निराशा व्यक्त की. पिंकविला के साथ बातचीत में अदनान खान ने इसपर रिएक्ट किया है. एक्टर ने कहा, फैंस की प्रतिक्रिया और एक्सटेंड कथा अनकही को ट्रेंड करते देखना बहुत उत्साहजनक था. यह शो के प्रति फैंस के प्यार को साबित करता है और यह विश्वास भी जगाता है कि हम दर्शकों के साथ सफलतापूर्वक जुड़ने में सक्षम हैं. शो को प्रशंसकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए मैं बहुत आभारी हूं.”

क्यों हो रहा कथा अनकही बंद?

सीरियल कथा अनकही के ऑफ एयर को लेकर News18 शोशा को सूत्र ने बताया कि, “हां, यह सच है कि सबसे पसंदीदा शो जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है. इसके पीछे का सटीक कारण ज्ञात नहीं है. यह निर्माताओं का निर्णय है. वे इस पर विचार कर रहे थे कि क्या वे शो को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बदल लिया.’ सूत्र ने खुलासा किया कि- अदनान खान और अदिति शर्मा स्पष्ट रूप से फैसले से निराश हैं. “अदनान और अदिति अगले कुछ दिनों में अपनी आखिरी शूटिंग पूरी करेंगे. बेशक, वे निराश हैं.” हालांकि मेकर्स की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.

Also Read: Katha Ankahee Off Air: क्यों बंद हो रहा कथा-अनकही? अदनान खान और अदिति शर्मा के शो को लेकर आया बड़ा अपडेट

अदिती शर्मा ने कही ये बात

टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में अदिती शर्मा ने शो में दिखाए गए प्यार के नए चरण के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारे पास प्यार के नाम पर दो इंसान एक साथ आ रहे हैं जो निश्चित रूप से एक आसान बात नहीं है. ये दोनों व्यक्ति अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं और जीवन पर अलग-अलग विचार और दृष्टिकोण रखते हैं. इसलिए कथा के मामले में, इस नई शुरुआत में उसे जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वे और भी बढ़ गई हैं क्योंकि उसके लिए फिर से प्यार में पड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं था.”

कथा अनकही का लेटेस्ट ट्रैक

कथा अनकही के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो वियान ने, राघव और उसके पूरे परिवार को अपने घर दीवाली पर बुलाया है. एहसान और तेजी नहीं चाहती कि वियान, राघव को घर पर बुलाए. हालांकि वियान के जोर देने पर दोनों मान जाते है. दूसरी तरफ राघव, कथा को परेशान देखकर उससे वजह पूछता है. वो कहती है कि ऑफिस में एक तनावपूर्ण दिन था और उन्हें यह भी लगता है कि दिवाली केवल परिवार के साथ मनाई जानी चाहिए. राघव कहता है कि वियान उनका परिवार बनते जा रहे है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कथा और राघव उसके घर जाते है. हालांकि इस बात से आरव अनजान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >