Katha Ankahee Off Air: क्यों बंद हो रहा कथा-अनकही? अदनान खान और अदिति शर्मा के शो को लेकर आया बड़ा अपडेट

सीरियल कथा अनकही दर्शकों का फेवरेट शो है, लेकिन कुछ समय पहसे से इसके ऑफ एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही है. हालांकि अब कन्फर्म हो गया है कि शो ऑफ-एयर हो रहा है. वहीं, अब इस खबर पर एक शख्स ने मुहर लगा दी है.

Katha Ankahee Off Air: अदनान खान और अदिति देव शर्मा स्टारर शो कथा अनकही को लेकर कुछ दिनों से अलग-अलग खबर आ रही है. कुछ दिन पहले सुनने में आया कि सीरियल ऑफ एयर हो रहा है. फिर अपडेट आया कि शो की टाइमिंग बदल दी गई. अब एक बार फिर से खबरें आ रही है कि शो बंद होने जा रहा है. कथा अनकही में, अदिति शर्मा ‘कथा सिंह’ की भूमिका निभाती हैं. जबकि अदनान खान वियान रघुवंशी के रोल में नजर आते है. ऑफएयर की बात जानकर फैंस यकीनन दुखी होंगे. हालांकि ऑफ एयर होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि शो को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और यह निश्चित रूप से ऑफ-एयर हो रहा है.

ऑफ एयर को लेकर कथा-वियान ने तोड़ी चुप्पी

सीरियल कथा अनकही की टाइमिंग कुछ समय पहले ही बदली गई है. पहले ये 8:30 बजे आता था और अब ये शाम सात 7 बजे आता है. ऑफ एयर को लेकर News18 शोशा को सूत्र ने बताया कि, “हां, यह सच है कि सबसे पसंदीदा शो जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है. इसके पीछे का सटीक कारण ज्ञात नहीं है. यह निर्माताओं का निर्णय है. वे इस पर विचार कर रहे थे कि क्या वे शो को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बदल लिया.’ सूत्र ने खुलासा किया कि- अदनान खान और अदिति शर्मा स्पष्ट रूप से फैसले से निराश हैं. “अदनान और अदिति अगले कुछ दिनों में अपनी आखिरी शूटिंग पूरी करेंगे. बेशक, वे निराश हैं.” हालांकि मेकर्स की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है.

कब आएगा कथा अनकही का आखिरी एपिसोड

टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कथा अनकही अगले महीने बंद होने की उम्मीद है. यह अफवाह इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे हर कोई हैरान रह गया. उत्साही दर्शकों ने अटकलों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है, क्योंकि वे कथा और वियान के पुनर्मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पोर्टल ने कहा कि शो के ख़त्म होने की अफवाह के पीछे मुख्य कारण टीआरपी में गिरावट है. रोमांटिक ड्रामा को तब कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था, जब चैनल ने दबंगई के लिए इसे शाम 7 बजे के स्लॉट में स्थानांतरित कर दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बदलाव ने ‘दर्शकों की संख्या को प्रभावित किया है.’ हालिया रिपोर्ट की मानें तो कथा अनकही का आखिरी एपिसोड1 दिसंबर, 2023 को प्रसारित होगा. चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने विकास के बारे में चुप्पी साध रखी है.

Also Read: Katha Ankahee: कथा-वियान की लव स्टोरी में हुई तीसरे शख्स की एंट्री, कहानी को लेकर कहा- उनके जीवन में…

कुछ समय पहले ही मनीष रायसिंघन की हुई थी एंट्री

कथा अनकही में आठ महीने के लीप के बाद इसमें मनीष रायसिंघन की एंट्री हुई है. मनीष शो में राघव का किरदार निभा रहे हैं. फिल्मीबीट के एक रिपोर्ट की मानें तो अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, मनीष ने एक बयान में कहा, “जिस क्षण मुझे कहानी और चरित्र सुनाया जा रहा था, मैंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दिया. यह शो शुरू से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है और मैं वास्तव में इसे शो का एक हिस्सा बनने से मिस नहीं कर सकता था. यह एक दिलचस्प भूमिका है क्योंकि मैं अपने करियर में पहली बार एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहा हूं. मेरा मानना है कि एक अभिनेता के लिए नए क्षितिज तलाशना जरूरी है और यह मैंने पहले जो किया है उससे बहुत अलग है. मेरा किरदार कथा और उसके बेटे को एक चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिवांगी जोशी की ये को-स्टार शो में लेगी एंट्री, सवी-ईशान के बीच लाएगी दरार!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >