Kathaa Ankahee छोड़ते ही वियान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, नए सीरियल को लेकर अदनान खान बोले- जल्द ही मैं इसे...

कथा अनकही में वियान रघुवंशी की भूमिका निभाने वाले अदनान खान को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अब वह एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने इसको लेकर चुप्पी भी तोड़ी है.

कथा अनकही छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है. हालांकि खराब टीआरपी की वजह से ये ऑफएयर हो गया. जिसके बाद अदनान खान और अदिति देव शर्मा की जोड़ी खत्म हो गई. अदनान खान वियान रघुवंशी की भूमिका निभाते थे, जो पेशे से एक बिजनेसमैन था. इससे उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. 34 वर्षीय अभिनेता को उनके टीवी शो जैसे ‘लव बाय चांस’, ‘ट्विस्ट वाला लव’, ‘दिल को आज फिर से जीने की तमन्ना है’, ‘जज बात’ जैसे कई अन्य शोज के लिए जाना जाता है. अब उन्हें नया प्रोजेक्ट मिला है. जिसके माध्यम से वह एक बार फिर दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते रहेंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में….

इस नए सीरियल में नजर आएंगे अदनान खान

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर का प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स एक प्रमुख जीईसी चैनल के लिए एक रोमांचक नया शो लेकर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह शो ऐतिहासिक महापुरुष अशोक की कहानी पर आधारित है. निर्माता मुख्य किरदार को निभाने के लिए एक उपयुक्त अभिनेता की तलाश में थे और अब उनकी तलाश खत्म हो गई है, क्योंकि उन्हें शो का अपना हीरो मिल गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कथा अनकही और इश्क सुभान अल्लाह अभिनेता अदनान खान को टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है.

अदनान खान ने सीरियल को लेकर कही ये बात

अदनान से जब इसको लेकर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.” इससे पहले, अशोक के जीवन और कहानी पर चक्रवर्ती अशोक सम्राट नामक एक शो बनाया गया था, जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने युवा अशोक की भूमिका निभाई थी और उसके बाद प्रतिभाशाली अभिनेता मोहित रैना ने बड़े अशोक की भूमिका निभाई है.

Also Read: Katha Ankahee के ऑफ-एयर होने पर अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी एपिसोड शूट करने पर आंसू…

अदनान खान के बारे में

अदनान खान ने मनोरंजन जगत में अपना सफर ‘इश्क सुभान अल्लाह’ से शुरू किया था. शो में उनके किरदार के लिए उन्हें बेहद प्यार मिला. एक छोटे से ब्रेक के बाद, अभिनेता को ‘कथा अनकही ‘में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया. यह शो हाल ही में खत्म हुआ है. अदनान अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स में अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी जीते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बालाजी के अपकमिंग शो के बारे में भी खबर दी, जिसमें ये है चाहतें के अभिनेता भरत अहलावत और स्वाति शर्मा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इनके अलावा, प्रोडक्शन हाउस के पास ‘ये है चाहतें’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘भाग्य लक्ष्मी’ और ‘बरसात: मौसम प्यार का’ जैसे कई चैनलों पर सफलतापूर्वक टीवी शो चल रहे हैं.

अदनान खान ने कथा अनकही के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी

ईटाइम्स टीवी के साथ बातचीत में, अदनान खान ने शो के लीप पर चर्चा की और अपकमिंग एपिसोड में अपने कैरेक्टर के विकास के बारे में जानकारी दी. शूट के लास्ट डे पर विचार करते हुए उन्होंने अपनी भावनाओं की जटिलता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, क्योंकि आज, सेट पर हमारा आखिरी दिन भावनाओं से भरा हुआ था. आज जब मैं उठा तो बहुत अच्छा महसूस कर रहा था, क्योंकि यह आखिरी दिन था, मैं खुश और धन्य महसूस कर रहा था कि भगवान ने मुझे अद्भुत लोगों और लेखकों के साथ काम करने का मौका दिया.” टेलीविजन अभिनेता ने आगे कहा कि वह “बहुत आभारी” हैं कि उन्हें यह अवसर मिला. शुरुआत में, अदनान खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ था. हालांकि, जब वह सेट पर पहुंचे तो समर ने सुबह-सुबह इमोशनल गाने बजाए. लंच के दौरान, समर ने कमेंट किया, “क्या आपको एहसास है कि यह आखिरी बार है, जब हम सेट पर लंच कर रहे हैं?” इस पर प्रतिक्रिया करते हुए, अदनान खान ने कल्पना करना शुरू कर दिया, बिदिशा ने अपने आंसू साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह हमारी एक साथ अंतिम यात्रा हो सकती है. उस पल का बोझ उस पर पड़ गया, उसे एहसास हुआ कि यह आखिरी दिन था. इसके बावजूद, अदनान खान ने, एक दयालु व्यक्ति होने के नाते, अवसर के लिए आभार व्यक्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चुना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >