Kashmir First Multiplex: कश्मीर के लोग 32 साल बाद देख पाएंगे सिनेमाघरों में फिल्म, ये सिनेमा होगी रिलीज

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में जल्द ही सिनेमाघरों में लोग सिनेमा देख सकेंगे. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद यहां सबसे पहले आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में जल्द ही सिनेमाघर खुलने जा रहे है. जानकारी के अनुसार सबसे पहले वहां के लोगों को आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा और राजामौली की फिल्म आरआरआर की स्क्रीनिंग कराई जाएगी. ऐसे में श्रीनगर के सोनावर इलाके में कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स के खुलने का आकिब भट इंतजार कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे अब उन्हें बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर देखने के लिए घाटी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

सिनेमाघर खुलने का बेसब्री से इंतजार

आकिब भट ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”मैं बड़े पर्दे पर नवीनतम हिंदी फिल्में देखने के लिए हर तीन से चार महीने में एक बार दिल्ली या जम्मू जाता हूं. हालांकि सभी फिल्में कुछ ही समय में विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने का अलग ही अनुभव होता है.”

विक्रम वेधा की होगी स्क्रीनिंग

भट ने कहा कि जब से जानेमाने व्यवसायी विजय धर ने कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स खोलने की अपनी परियोजना की घोषणा की है, तब से वह इससे संबंधित घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि प्रतीक्षा अंतत: समाप्त हो गयी है.” यहां एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक धर ने कहा कि आमिर खान अभिनीत ‘लाल सिंह चड्ढा’ की विशेष स्क्रीनिंग के साथ मंगलवार को मल्टीप्लेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. धर ने कहा, 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत ”विक्रम वेधा” की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे.”

520 सीटों की क्षमता वाले तीन फिल्म थियेटर खुलेंगे

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में कुल 520 सीटों की क्षमता वाले तीन फिल्म थियेटर होंगे. स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक ‘फूड कोर्ट’ भी होगा. हस्तशिल्प व्यवसाय से जुड़े भट्ट ने कहा कि वह नियमित रूप से कश्मीर से बाहर के स्थानों के दौरे करते हैं, जो ज्यादातर उनके काम से संबंधित होते हैं. आईनॉक्स की ओर से संचालित मल्टीप्लेक्स का निर्धारित उद्घाटन ऐसे समय किया जाएगा. जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पुलवामा और शोपियां जिलों में एक-एक बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया था.

Also Read: जैकलीन फर्नांडिस से लेकर मंदाकिनी तक, किसी को ठग से हुआ प्यार तो कोई अंडरवर्ल्ड डॉन पर हार बैठी दिल
तीन दशकों के बाद खुल रहा सिनेमाघर

घाटी में सिनेमा हॉल तीन दशकों के बाद फिर से खुल गए हैं. 1989-90 में आतंकवादियों द्वारा धमकियों और हमलों के कारण थिएटर मालिकों ने घाटी में सिनेमा हाल बंद कर दिये थे. मनोज सिन्हा ने इस अवसर को ”ऐतिहासिक” करार देते हुए पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ”हम जल्द ही जम्मू-कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल बनाएंगे. आज मैं ऐसे सिनेमा हॉल पुलवामा और शोपियां के युवाओं को समर्पित करता हूं” उन्होंने कहा कि अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपुरा, गांदेरबल, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इससे कोई संदेश देना चाहती है, सिन्हा ने कहा, कोई संदेश नहीं है. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >