जो भी आपको शो में परेशान कर रहा, उसकी जिंदगी नर्क बना दो, लॉक अप 2 में मामी सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह

रियलिटी शो Lock Upp 2 में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बच्चों के लिए भावुक हो गईं. कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर मामी का हौसला बढ़ाते हुए एक खास मैसेज शेयर किया है.

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा काफी भावुक नजर आई थी. उन्होंने कहा कि अब वह इस शो में ज्यादा समय तक नहीं रह सकती और अपने बच्चों के पास वापस जाना चाहती हैं. इसके बाद उन्होंने शो के को-होस्ट रितेश देशमुख से गुजारिश की कि वह उन्हें घर वापस जाने दें, क्योंकि वह अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं. सुनीता के इस इमोशनल मोमेंट के बाद उनकी भांजी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी.

Kashmera Shah Supports Sunita Ahuja: कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा को दिया सपोर्ट

कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर लाफ्टर शेफ्स के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों के साथ कश्मीरा ने अपनी मामी के लिए लिखा, "मजबूत रहो मामी. आप अकेली नहीं हैं. हम सभी आपके साथ हैं. किसी को भी आपको नीचे गिराने मत देना. चाहे वह असली जिंदगी हो या शो, हमेशा खुद जैसी रहो और जो भी आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो. उन्हें दिखाओ कि असली मुश्किल क्या होती है."


उन्होंने आगे लिखा, "आपकी रक्षा करने के लिए आपकी शैतान वाली फरिश्ता यहां मौजूद है. मैं वादा करती हूं कि मैं किसी को भी आपको नीचा दिखाने या आपको रुलाने नहीं दूंगी. मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं. मेरा कहना है कि डटी रहो और हिम्मत मत हारो, जो भी आपको शो में परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी नर्क बना दो. मैं आपसे अब भी और हमेशा प्यार करती रहूंगी."

What Happened With Sunita Ahuja In Lock Upp 2: लॉक अप में क्या हुआ था?

शो के सातवें दिन कंटेस्टेंट्स को जो खाना दिया गया, उसे लेकर सुनीता आहूजा नाराज हो गई थी. उन्होंने खाना खाने से इनकार कर दिया. उनके साथ कई दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी खाना नहीं खाया. सुनीता ने कहा कि जब सभी लोग विरोध नहीं करते हैं, तो उनके साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाता है और उन्हें गुमराह किया जाता है. गुस्से में सुनीता ने कहा था, "क्या अब हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? आप सभी को मेरे साथ खड़ा होना चाहिए. मेरे बच्चे भी भूखे हैं." शो में सुनीता ने गुस्से में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था.


ये भी पढ़ें: 'अगर 50 अफेयर भी हो तो तुम्हारा क्या जा रहा है?' शिल्पा शिंदे से भिड़ीं सुनीता, यूजर्स बोले- उनकी बेइज्जती करके ही रियलिटी शो मिला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >